1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: काल बन कर दौड़ रही लोकपरिवहन बसों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, तेज गति से दौड़ रही 9 बसों का किया चालान

लोक परिवहन सेवा की बसों का चालान किए जाने पर चालक-परिचालकों ने नाराजगी जता पुलिस से उलझते रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

टोंक

•

image

Pawan Kumar Sharma

•

Updated: 12 Jan 2018, 8:18 AM IST

 वाहनों का चालान

बंथली . घाड़ थाना क्षेत्र की सरोली चौकी पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोक परिवहन सेवा की बसों सहित अन्य वाहनों का चालान किया।

बंथली . घाड़ थाना क्षेत्र की सरोली चौकी पुलिस ने गुरुवार को यातायात नियमों की पालना नहीं करने पर आधा दर्जन से अधिक लोक परिवहन सेवा की बसों सहित अन्य वाहनों का चालान किया। इस दौरान बस चालक-परिचालकों ने पुलिस से नाराजगी भी जताई।

सरोली चौकी प्रभारी रामगोपाल भाट ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात नियमों की पालना नहीं कर तेज गति से दौड़ रही लोक परिवहन सेवा की 9 बसों का चालान करने के साथ ही कागजात, हेलमेट व अन्य अभाव में कार, पिकअप, ट्रैक्टर, बाइक सहित तीस वाहनों का चालान किया गया। लोक परिवहन सेवा की बसों का चालान किए जाने पर चालक-परिचालकों ने नाराजगी जता पुलिस से उलझते रहे।

इस दौरान परिवहन सेवा बसों के चालक-परिचालकों ने पुलिसकर्मियों को यहां तक कह दिया ‘हम भी पुलिसकर्मियों से किराया लेंगे’ इधर, चौकी प्रभारी रामगोपाल भाट ने बताया कि बस चालक नियमों की अवहेलना कर तेज गति से बसों का संचालन कर रहे हंै। उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर इन पर लगाम लगाने का प्रयास कर रहे है। हमें सरकारी कार्यों के लिए विभाग से किराया मिलता है। इस मौके पर हरभजन गुर्जर, रामअवतार सैनी व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।


यातायात पुलिस तथा मेहंदवास थाना पुलिस ने तेज गति तथा यातायात नियम तोडऩे वाले 102 वाहनों के चालान किए हैं। यातायात प्रभारी रतनलाल चौधरी ने बताया कि संयुक्त टीम ने तेज गति से चल रही एक रोडवेज, एक लोकपरिवहन तथा 7 लग्जरी के चालान किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने यातायात नियम तोडऩे वाले 93 वाहनों के चालान किए हैं।

वाहनों के चालान किए

जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरोनी में यातायात पुलिस तथा बरोनी थाना पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच की। इसमें तेज गति से गुजरने वाले १५ वाहनों के चालान किए हैं। यातायात प्रभारी रतनलाल चौधरी तथा बरोनी थाना प्रभारी हीरालाल वर्मा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने वाहनों की जांच की।

इसमें तेज गति पाए जाने पर पुलिस ने दो लोक परिवहन, दो रोडवेज, ६ लग्जरी कारें तथा ५ ट्रकों के चालान किए हैं। इधर यातायात नियम तोडऩे वाले वाहनों के खिलाफयातायात पुलिस ने छावनी में जयपुर रोड पर कार्रवाई की। पुलिस टीम को देख वाहन चालक गलियों से वाहन निकालने लगे। फिर भी पुलिस ने ३० बाइकों के चालान किए हैं।