scriptयूथ चला बूथ कार्यक्रम के जरिए युवा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र | Mantra to strengthen the organization | Patrika News
टोंक

यूथ चला बूथ कार्यक्रम के जरिए युवा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र

भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि युवा कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराए।
 

टोंकFeb 14, 2018 / 05:08 pm

pawan sharma

कार्यशाला

टोंक. भाजयुमो के युवा चला बूथ कार्यक्रम को लेकर पन्नाधाय कॉलेज में कार्यशाला हुई

टोंक. भाजयुमो के युवा चला बूथ कार्यक्रम को लेकर पन्नाधाय कॉलेज में कार्यशाला हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने कहा कि कार्यकर्ता योजनाओं को आम जन तक पहुंचाए। युवा कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा सरकार बनाएगी। भाजपा जिला प्रभारी सुरेश टाक ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने को कहा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि युवा कार्यकर्ता भाजपा की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराए।
भाजयुमो जिला प्रभारी दिक्षा खण्डेलवाल ने यूथ चला बूथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, दीपक संगत, महावीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास गुर्जर, मीडिया प्रभारी महेन्द्र सिरोठा, जिला मंत्री रमेश गढ़वाल आदि मौजूद थे। इसके बाद भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित हुई।
विशेष बजट का आवंटन नहीं होने से रोडवेजकर्मियों में नाराजगी

टोंक. रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए गए अन्तिम बजट में रोडवेज के लिए विशेष घोषणा नहीं करने पर निराशा जताई गई। इन्टक के जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र शर्मा ने बताया कि बजट में नए वाहन लाने की घोषणा नहीं की गई।
इसके साथ ही प्रस्तावित सात प्रतिशत डीए, बोनस व अन्य फण्ड के लिएभी बजट का आवंटन नहीं किया गया। इससे रोडवेजकर्मियों में नाराजगी है। बैठक भामस के जिलाध्यक्ष रघुवीरसिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राजीव शर्मा, ऐटक के अध्यक्ष शंकरलाल जांगिड़, सीटू के अध्यक्ष लादूलाल जाट, अशफाक मोहम्मद मौजूद थे।
सीताराम अध्यक्ष बने:

टोंक. अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा टोंक के अध्यक्ष पद पर डॉ. सीताराम विजयवर्गीय को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद विजयवर्गीय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से तीन ने नामांकन वापस ले लिए। इस अवसर पर रामजीलाल, नवरतन विजय, कमलेश, युवा अध्यक्ष राजेन्द्र विजयवर्गीय, रामअवतार आदि मौजूद थे।
कर्म के अनुरूप फल मिलते है

बंथली . मनुष्य को कर्म के अनुरूप फल मिलते है। बबूल लगाने पर आम के फल की आशा करना व्यर्थ है। उसी प्रकार अच्छे कार्य करने पर उसका फल अच्छा ही प्राप्त होता है। आचार्य विरागसागर ने यह बात मंगलवार को पोल्याड़ा में प्रवचन करते हुऐ कही। विराग सागर सावर (अजमेर) में 16 फरवरी से शुरू होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव में जा रहे थे। मनीष जैन ने बताया कि विराग सागर ससंघ ने श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच देवली के लिए विहार किया।

Home / Tonk / यूथ चला बूथ कार्यक्रम के जरिए युवा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का दिया मंत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो