scriptvideo: अमृतं जलम् -मालपुरा बंब तालाब को संवारने के लिए उमड़े लोग, एएसपी व पालिकाध्यक्ष ने किया अमृतं जलम् शुरु | People paid tribute under Amritan Jalam in Malpura bomb lake | Patrika News
टोंक

video: अमृतं जलम् -मालपुरा बंब तालाब को संवारने के लिए उमड़े लोग, एएसपी व पालिकाध्यक्ष ने किया अमृतं जलम् शुरु

पालिकाध्यक्ष ने कहा अभियान में नगपालिका की ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
 

टोंकJun 13, 2019 / 11:36 am

pawan sharma

people-paid-tribute-under-amritan-jalam-in-malpura-bomb-lake

video: अमृतं जलम् -मालपुरा बंब तालाब को संवारने के लिए उमड़े लोग, एएसपी व पालिकाध्यक्ष ने किया अमृतं जलम् शुरु

मालपुरा. सामाजिक सरोकार के तहत राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए जा रहे अमृतं जलम् अभियान अन्र्तत बुधवार को मालपुरा के बम्ब तालाब श्रमदान का सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर में पूजा-अर्चना के साथ एएसपी गोरधन लाल सोकरिया, पालिकाध्यक्ष आशा नामा ने शुरू किया।

राजस्थान पत्रिका व भारत विकास परिषद् के संयुक्त तत्वावधान हुए श्रमदान में एएसपी गोरधन लाल सोकरिया ने कहा कि राजस्थान पत्रिका की ओर से प्रदेश में चलाए जा रहे अमृतं जलम् अभियान से जल स्त्रोतों, कुआं,बावडिय़ों सहित जलाशयों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई का कार्य सराहनीय है।
पालिकाध्यक्ष आशा नामा ने कहा अभियान में नगपालिका की ओर से पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा। बम्ब तालाब में कार्य शुरु होने से तालाब की सफाई होगी तथा पालिका की ओर से भी इस तालाब के संरक्षण व सौन्दर्यकरण के लिए विशेष कार्य करने का प्रयास किया जाएगा।
अमृतं जलम् अभियान के इस पुनित कार्यक्रम में भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, एडवोकेट राजकुमार जैन, शशीकान्त पाठक, डॉ. राजकुमार गुप्ता, संयोजक रघुवीर सिंह आखतड़ी, रमेश दाधीच, जयनारायण जाट, पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोतम सैनी, बाल किशन सोनी, विपिन शर्मा, अम्बिका विजय, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष दिनेश विजय, कृष्णगोपाल गुर्जर, सम्पत वाल्मीकि, विष्णु भटनागर सहित कई लोगों ने बम्ब तालाब की सफाई की। अभियान में पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के रामलाल फौजी भी अपने साथियों के साथ इस पुनित कार्य में अपना योगदान देने में पीछे नहीं रहे। धावक डिफेंस एकेडमी के विद्यार्थियों ने भी परिश्रम कर अपना योगदान दिया।

Home / Tonk / video: अमृतं जलम् -मालपुरा बंब तालाब को संवारने के लिए उमड़े लोग, एएसपी व पालिकाध्यक्ष ने किया अमृतं जलम् शुरु

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो