scriptसचिन पहले गहलोत से खेले कबड्डी, भाजपा के बारे में बाद में सोचे- यूनुस खान | Rajasthan election 2018 yuns khan news | Patrika News
टोंक

सचिन पहले गहलोत से खेले कबड्डी, भाजपा के बारे में बाद में सोचे- यूनुस खान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

टोंकNov 24, 2018 / 09:06 pm

abdul bari

ीोरोेूपोल

सचिन पहले गहलोत से खेले कबड्डी, भाजपा के बारे में बाद में सोचे- यूनुस खान

टोंक.

विधानसभा क्षेत्र टोंक से भाजपा के प्रत्याशी व मंत्री यूनुस खान ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को कबड्डी खेलने के लिए अभी अशोक गहलोत से दो-दो हाथ होना होगा। इसके बाद पायलट का भाजपा से कबड्डी खेलने का नम्बर आएगा। यूनुस ने कहा कि सचिन पायलट टोंक की जनता को झूठे सपने दिखाकर वोट लेना चाह रहे हैं। जबकि उनको दिल्ली में फुर्सत ही नहीं है। वे शनिवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा करने के दौरान सभा को सम्बोधित कर रहे थे।
खान ने कहा कि जनता अब किसी छलावे में नहीं आएगी। बल्कि उसे चुनेगी जो जनता के बीच रहता है। उनके पास जाकर दुख दर्द जानता है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट व अशोक गहलोत की लड़ाई पहले से ही कांग्रेस को परेशान कर रही है। भाजपा से तो मुकाबला करने की स्थिति में ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट खुद कमजोर हुए तो उन्होंने प्रदेशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टोंक बुलाना शुरू कर दिया है। जबकि उन्हें पता है भाजपा के साथ 36 कौम जुट गई है।

Home / Tonk / सचिन पहले गहलोत से खेले कबड्डी, भाजपा के बारे में बाद में सोचे- यूनुस खान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो