scriptजरुरतमंदों को मदद करने बढ़े कदम | Steps to help the needy | Patrika News
टोंक

जरुरतमंदों को मदद करने बढ़े कदम

राजस्थान पत्रिका के बैनरतले रेल लाओ संघर्षसमिति अध्यक्ष अकबर खान ने शहर के जरुरतमंद लोगों को आटे के पैकेट वितरित किए। अकबर खान ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते जिले में २३ मार्चतक लॉकडाउन है। ऐसे में मजदूरपेशा लोगों के कामधंधे छूट गए।

टोंकApr 02, 2020 / 11:37 am

MOHAN LAL KUMAWAT

Corona virus

टोंक. शहर में जरुरतमंदों को आटे का वितरण करते अकबर खान।

टोंक. राजस्थान पत्रिका के बैनरतले रेल लाओ संघर्षसमिति अध्यक्ष अकबर खान ने शहर के जरुरतमंद लोगों को आटे के पैकेट वितरित किए। अकबर खान ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते जिले में २३ मार्चतक लॉकडाउन है।
ऐसे में मजदूरपेशा लोगों के कामधंधे छूट गए। मजदूरी नहीं मिलने से कईपरिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई। ऐसे परिवारों की मदद करने के लिए आटे के पैकेट बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 500 आटे के पैकेट बांटे जा चुके हैं। फिरोज खान, जावेद खान, शाहिद खान आदि लोगों की मदद करने में सहयोग कर रहे हैं।

100जरुरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित
दूनी. कोरोना महामारी के चलते देश-प्रदेश में चल रहे लॉकडाउन के तहत दूनी के भामाशाह एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वाधान में सरपंच रामअवतार बलाई सहित अन्य ने मंगलवार को कस्बे के दर्जनों जरूरतमंदों को घर-घर जाकर खाद्य सामग्री वितरित की गई।
ग्राम विकास अधिकारी बनवारीलाल बैरवा ने बताया कि एएसआई गोपालनारायण शर्मा सहित वार्डपंचों ने करीब 100जरूरतमंद लोगों को ५ किलोग्राम आटा सहित दाल-रोटी बनाने के उपयोग में आने वाली खाद्य सामग्री वितिरित की। इस मौके पर वार्डपंच अशोक सैनी, अवधेश झंवर, लोकेश खटीक, अभिषेक गोठवाल, सागर सैनी, मृदुल गौतम व अन्य थे।
देवली पत्रिका. शहर की सब्जी मण्डी में सब्जियों की खरीद करने वाले विके्रताओं की दुकाने अब कृषि मण्डी में शिफ्ट होगी। उक्त निर्णय नगर पालिका मण्डल की ओर से बुधवार को लिया गया, जिसका उद्देश्य मण्डी में लगने वाली भीड़ को खत्म करना है।
ईओ सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि कृषि मण्डी परिसर में डिस्टेंस रखते हुए विके्रताओं को खड़ा करवाया जाएगा। गौरतलब है कि थोक विके्रताओं के यहां किसान सब्जी बेचने आते थे, जिससे बोली लगाने के दौरान भीड़ एकत्र हो रही थी।

Home / Tonk / जरुरतमंदों को मदद करने बढ़े कदम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो