scriptshe-power: प्रियंका चौधरी ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिंरगा | The tricolor was hoisted at a height of 15 thousand feet | Patrika News
टोंक

she-power: प्रियंका चौधरी ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिंरगा

पर्वतारोही प्रियंका चौधरी ने बर्फली हवाओं के बीच हिमाचल प्रदेश के माउंट फ्रेंडशिप पर 12 से 14 डिग्री माइनस तापमान में 15000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। हिन्दुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रियंका चौधरी सहित सभी प्रतियोगियों को 17500 फ फीट की ऊंचाई का टास्क दिया गया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण और अधिक ऊंचाई पर जाना मना कर दिया गया।
 

टोंकJun 24, 2021 / 06:33 pm

pawan sharma

she-power: प्रियंका चौधरी ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिंरगा

she-power: प्रियंका चौधरी ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिंरगा

निवाई. पर्वतारोही प्रियंका चौधरी ने बर्फली हवाओं के बीच हिमाचल प्रदेश के माउंट फ्रेंडशिप पर 12 से 14 डिग्री माइनस तापमान में 15000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। हिन्दुस्तान एडवेंचर फाउंडेशन के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रियंका चौधरी सहित सभी प्रतियोगियों को 17500 फ फीट की ऊंचाई का टास्क दिया गया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण और अधिक ऊंचाई पर जाना मना कर दिया गया।
फाउंडेशन के स्टेट हेड प्रतापसिंह ने बताया कि 15 प्रतियोगियों में 15 हजार फीटकी ऊंचाई पर प्रियंका चौधरी व एक और प्रतियोगी ही पहुंच सके। प्रियंका और अधिक ऊंचाई जाना चाहती थी, लेकिन खराब मौसम और बर्फ बारी के बीच उन्हें 15000 फीट पर ही तिरंगा लहराना वापस बेसकैंप पर आना पड़ा। प्रियंका इस के जज्बे को फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।
ऑनलाइन योग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

मालपुरा. उपखण्ड मुख्यालय पर सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन योग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें गुरुवार को विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा नेहरू युवा केन्द्र जिला युवा अधिकारी हितेश कुमार ने की पहले वर्ग में प्रथम स्थान अर्णव सिंह प्रजापत, द्वितीय स्थान रामदेव वर्मा, तृतीय स्थान अभिमन्यु सिंह राजावत, दूसरे वर्ग में प्रथम स्थान पर खुशीराम सैनी, द्वितीय स्थान शिवानी वर्मा, तृतीय स्थान सुमन सिंह चौहान आदि विजेता रहे। ऑनलाइन योग प्रतियोगिता संयोजक नरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों में भाग लिया। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।

Home / Tonk / she-power: प्रियंका चौधरी ने 15 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिंरगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो