script40 फीट ध्वज के साथ निकाली तिरंगा गौरव यात्रा | Tricolor Gaurav Yatra taken out with 40 feet flag | Patrika News
टोंक

40 फीट ध्वज के साथ निकाली तिरंगा गौरव यात्रा

स्वाधीनता दिवस पर अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई टोडारायसिंह की ओर से शहर में तिरंगा गौरव यात्रा निकाली गई।
 

टोंकAug 16, 2022 / 08:38 pm

pawan sharma

40 फीट ध्वज के साथ निकाली तिरंगा गौरव यात्रा

40 फीट ध्वज के साथ निकाली तिरंगा गौरव यात्रा

टोडारायसिंह . स्वाधीनता दिवस पर अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई टोडारायसिंह की ओर से शहर में तिरंगा गौरव यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा की शुरूआत मुख्य बस स्टैंड से हुई। जोंकि चुंगी नाका, एसबीआई बैंक, पुराना बस स्टेण्ड होते हुए केकड़ी रोड स्थित पालिका के शहीद स्मारक पहुंची। तिरंगा यात्रा में भारत माता की आकर्षिक झांकी सजाई। तिरंगा यात्रा में 40 फीट का तिरंगे का ध्वज आकर्षण का केंद्र रहा।
जहां इस दौरान कार्यक्रम में पालिका पूर्व अध्यक्ष संतकुमार जैन, पूर्व प्रांत संयोजक (एसएफएस) विवेक औदिच्य, पूर्व जिलाध्यक्ष इंदु शेखर शर्मा, सुनील भारत प्रहलाद चावला, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुर्गाप्रसाद गौड़, परशुराम गौड़, अंशुल अग्रवाल, भाजपा से जगदीश शर्मा. नगर मंडल अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, सुरेश, नीरज जोशी, हर्ष कच्छावा, छात्र नेता हर्षित बैरागी समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। शहीद स्मारक पहुंचकर सभी नागरिक व छात्र छात्राओं ने शहीदों को याद करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
तिरंगा रैली निकाली
पीपलू. स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल पीपलू की ओर से ग्राम पंचायत चौगाई में भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र जयङ्क्षसहपुरा, मंडल अध्यक्ष दशरथङ्क्षसह राजावत के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली गई। इसी तरह पीपलू, नवरंगपुरा में भी तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली में मां भारती की झांकी सजाई

नासिरदा. उपतहसील क्षेत्र ग्राम नासिरदा में रविवार को तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से 4:15 पर शुरू हुई, जो मुख्य बाजार माणक चौक से बस स्टैंड होते हुए उपतहसील प्रांगण में समापन हुआ। यात्रा में मां भारती की झांकी सजाई गई।जिसमें मनोज खाण्डल, महेश नामा, ओमप्रकाश लोहार,लोकेश पारोता,देवेंद्र ङ्क्षसह राणावत, अशोक वैष्णव, अमित जांगिड, अर्जुन शेखावत, मनीष सैनी, सुमित जैन, मुश्ताक़ शे$ख, किशनकान्त सेन, भवर ङ्क्षसह, निर्मल शर्मा हिसामपुर, देवा धाकड ,राजाराम पारोता , दिनेश बालावत बीजवाड़, खुशीराम गुर्जर थावला ,ते•ाू गुर्जर थांवला शामिल रहे।
-तिरंगा ध्वज फहराया

नगरफोर्ट. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों, स्कूल, एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा ध्वज फहराया गया। तहसील मुख्यालय परिसर में नायब तहसीलदार व कार्यवाहक तहसीलदार दशरथ ङ्क्षसह मीणा, थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रभु ङ्क्षसह,अस्पताल परिसर में डॉ. राजीव मीना ने झंडारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ग्राम पंचायत के सानिध्य में आजाद ङ्क्षहद गौ रक्षा दल ने कस्बे में तिरंगा रैली निकाली। इस अवसर पर वार्ड पंच कमलेश गौतम, हनुमान साहू, सुनील साहू, त्रिलोक सैनी ,गणेश बसवाल, हेमराज सैनी, संजय सैनी हेमराज (कालू) सैनी सहित एएसआई गोपाल नारायण शर्मा मय जाब्ता मौजूद रहे।

Home / Tonk / 40 फीट ध्वज के साथ निकाली तिरंगा गौरव यात्रा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो