script‘कसौटी जिंदगी’ के फैंस के लिए बुरी खबर, हिना के बाद अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ा शो | aastha abhay to replace priyal mahajan in kasautii zindagii kay 2 | Patrika News
TV न्यूज

‘कसौटी जिंदगी’ के फैंस के लिए बुरी खबर, हिना के बाद अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ा शो

मिली खबरों के अनुसार जल्द ही तापुर के रोल के लिए एक नई हसीना इस सीरियल में एंट्री लेगी…

मुंबईApr 15, 2019 / 05:07 pm

Shaitan Prajapat

priyal mahajan

priyal mahajan

एकता कपूर का मशहूर शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस में आ रहे नए—नए ट्विवट दर्शकों बहुत पसंद रहा रहे है। पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि हिना खान इस शो से ब्रेक ले रही है। यह खबर सुनकर उनके फैंस निराश हो गए। एकता के इस शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
priyal mahajan
खबरों के अनुसार प्रियल महाजन ने इस शो को अलविदा कह दिया है। बता दें कि प्रियल इस शो में पार्थ समथान की ऑनस्क्रीन बहन तापुर बासु का किरदार निभा रही है। लेकिन अब वह इस शो में नजर नहीं आएगी। हालांकि अब तक प्रियल के इस फैसले के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन इस खबर से शो के दर्शकों को बड़ा झटका लगा है।
priyal mahajan
मिली खबरों के अनुसार जल्द ही तापुर के रोल के लिए एक नई हसीना इस सीरियल में एंट्री लेगी। बताया जा रहा है कि प्रियल को इस सीरयल में आस्था अभय रिप्लेस करेंगी। हिना खान जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है। हिना ने विक्रम भट्ट की फिल्म साइन की है। इस मूवी में हिना एक फैशन मैगजीन में एडिटर का रोल निभाएगी।

Home / Entertainment / TV News / ‘कसौटी जिंदगी’ के फैंस के लिए बुरी खबर, हिना के बाद अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ा शो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो