scriptअरिजीत किसके लिए गाएंगे- ‘आज जाने की जिद ना करो’, जानिए | Arijit Singh to recreate 'Aaj jaane ki zid na karo' for Mahesh Bhatt. | Patrika News
TV न्यूज

अरिजीत किसके लिए गाएंगे- ‘आज जाने की जिद ना करो’, जानिए

बॉलीवुड के चर्चित सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी…जल्द ही गाएंगे एक रोमांटिक सॉन्ग…

Aug 19, 2016 / 01:07 pm

dilip chaturvedi

arijeet singh

arijeet singh

मुंबई। रियलिटी टीवी शो से मनोरंजन-जगत में अपने कॅरियर की शुरुआत कर चुके गायक अरिजीत सिंह को आगामी टेलीविजन धारवाहिक ‘नामकरण’ के लिए ‘आज जाने की जिद ना करो’ गाने के लिए लिया गया है। अरिजीत और फिल्म निर्माता महेश भट्ट, बड़े पर्दे पर अपने संगीत का जादू बिखेरने के लिए मशहूर हैं और भट्ट को अब छोटे पर्दे पर उनकी संगीत विशेषज्ञता के लिए उतारा गया है। महेश भट्ट का मानना है कि अरिजीत इस गीत के साथ न्याय कर सकते हैं। उन्होंने ‘तुम ही हो’, ‘सोच न सके’, ‘कभी जो बादल बरसे’ और ‘मुस्कुराने’ जैसे गीत इस उद्योग को दिए हैं।

महेश भट्ट ने कहा,”यह गीत समय और एक अन्य जगह की प्रतिध्वनि है। यह गीत प्यार खोने वाले किसी की कई यादों को वापस लाएगा।” इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा। यह एक छोटी-सी लड़की अवनी की कहानी पर आधारित हैं।

हम आपको बता दें कि पिछले दिनों अरिजीत सिंह फिल्म सुल्तान के टाइटल सॉन्ग जग घुमया…को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इस गाने को अरिजीत ने गाया था, लेकिन बाद में सलमान ने उनके गीत को हटवा दिया और दोबारा राहत फतेह अली की आवाज में कम्पोज करवाया था। इधर सुल्तान ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। अब, चर्चा है कि अरिजीत ने फैसला किया है कि वो सलमान के लिए कभी नहीं गाएंगे। तो क्या यह विवाद लंबे समय तक खिंचेगा। अभी हाल ही टीवी एक्टर आकाशदीप ने सलमान पर उनका कॅरियर बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया है। तो क्या यह माना जाए कि सलमान का जिससे विवाद होता है, उसके कॅरियर को वो आगे नहीं बढऩे देते। अब देखना यह है कि वो अरिजीत के मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Home / Entertainment / TV News / अरिजीत किसके लिए गाएंगे- ‘आज जाने की जिद ना करो’, जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो