TV न्यूज

‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद इस रियलिटी शो में साथ नजर आएंगे भारती और हर्ष

रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी : जिगर पे ट्रिगर’ के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अब एक और…

Feb 21, 2019 / 12:49 pm

Shaitan Prajapat

bharti singh

स्टंट शो ‘Khatron Ke Khiladi 9’ में कॉमेडियन Bharti Singh और अपने पति haarsh limbachiyaa नजर आए। इस शो में भारती सिंह सभी प्रतियोगी का खूब मनोरंजन कर रही हैं। इसके साथ ही भारती और हर्ष को लेकर एक खबर सामने आई है। यह कपल जल्द ही एक टीवी रियलिटी शो में एक साथ नजर आने वाला है। आपको बता दें कि भारती अभी तक शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में बनी हुई हैं जबकि हर्ष बाहर हो गए हैं।

 

READ MORE: Kesari Official Trailer Video

 

रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी : जिगर पे ट्रिगर’ के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अब एक और स्टंट शो में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, ये दोनों स्टंट पर आधारित शो ‘खतरा, खतरा, खतरा’ में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि हर्ष इस शो के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। हर्ष, आदित्य नारायण, विकास गुप्ता और टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के साथ भारती इस शो में एंकरिंग करेंगी।

bharti singh

नए शो के बारे में बताया जा रहा है कि इस रियलिटी शो में स्टंट मजेदार तरीके से किए जाएंगे और इसकी शूटिंग मुंबई, दिल्ली और आगरा में की जाएंगी। आपको बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ में एक टास्क के दौरान भारती सिंह को अस्थमा अटैक आ गया था। हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही हैं।

Hindi News / Entertainment / TV News / ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद इस रियलिटी शो में साथ नजर आएंगे भारती और हर्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.