scriptबिग बॉस 10: मोनालिसा से फिजिकल होने की कोशिश कर रहे है मनु! | Bigg Boss 10 : Manu trying to mget physical with Monalisa | Patrika News
TV न्यूज

बिग बॉस 10: मोनालिसा से फिजिकल होने की कोशिश कर रहे है मनु!

करण मेहरा की बातें पर विश्वास करें तो सीजन के एक अन्य कंटेस्टेंट्स मनु
उर्फ मनोज पंजाबी मोनालिसा से फिजिकल रिलेशनशिप बनाने की कोशिश कर रहे है

Oct 26, 2016 / 12:05 am

कमल राजपूत

Big Boss 10

Big Boss 10

मुंबई। बिग बॉस का दसवां सीजन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। इसके साथ ही इस शो में कन्ट्रोवर्सी भी बढ़ती जा रही है। बिग बॉस के इस सीजन के कंटेस्टेंट्स करण मेहरा की बातें पर विश्वास करें तो सीजन के एक अन्य कंटेस्टेंट्स मनु उर्फ मनोज पंजाबी मोनालिसा से फिजिकल रिलेशनशिप बनाने की कोशिश कर रहे है।

करण ने बताया कि बिग बॉस के आठवें दिन उन्होंने को-कंटेस्टेंट्स से यह डिस्कशन करते सुना। उन्होंने तो यहां तक कहा कि बातचीत के दौरान मनु का हाथ मोनालिसा की जांघ को टच कर रहा था। करण ने मोनालिसा को मनु से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। उन्होंने मोना को बताया कि मनु हर लड़की के साथ फिजिकल होने की कोशिश करता है इसलिए वे उससे दूर ही रहे तो उनके लिए अच्छा होगा। लेकिन मोना ने करण की सलाह का मानने की बजाय ये सारी बातें मनु को जाकर कह दी।

मोना की बात सुनकर मनु ने कहा कि लोगों की बातों पर विश्वास नहीं करें और वें वही काम करे जिसे करने के लिए उनका दिल गवाह दे। उन्होंने मोना से कहा, वह अपने डिसीजन खुद ले। बिग बॉस के घर में 8वें दिन भी नॉमिनेशन हुए। मनवीर गुर्जर, नितिभा कौल, मनु पंजाबी, आकांक्षा शर्मा, मोनालिसा, रोहन और गौरव चोपड़ा में से कोई एक दूसरे सप्ताह घर से बाहर हो जाएगा।

8वें दिन ‘बिग बॉस’ ने यह अनाउंसमेंट भी किया कि नॉमिनेशन के लिए डिस्कशन कर इंडियावालों ने घर के अहम नियम को तोड़ा है। इसलिए उनसे सत्ता छीनी जाती है। ‘बिग बॉस’ ने सेलिब्रिटीज को घर का नया मालिक बना दिया। इंडियावाले अब सेलिब्रिटीज के सेवक बनकर काम करेंगे। प्रियंका के इविक्ट होते ही इंडियावाले जैसे बिखर गए। अब वे आपस में ही झगड़ने लगे हैं।

Home / Entertainment / TV News / बिग बॉस 10: मोनालिसा से फिजिकल होने की कोशिश कर रहे है मनु!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो