scriptBigg Boss New Host: बदल गया होस्ट, ये फेमस एक्टर आया नजर, नए प्रोमो का वीडियो हुआ रिलीज | Bigg Boss New Host Riteish Deshmukh salman khan fans worried watch Promo video | Patrika News
TV न्यूज

Bigg Boss New Host: बदल गया होस्ट, ये फेमस एक्टर आया नजर, नए प्रोमो का वीडियो हुआ रिलीज

Bigg Boss New Host: फेमस रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में इस फेमस एक्टर की एंट्री हो गई है। अब सलमान खान के फैंस काफी परेशान हो रहे हैं।

मुंबईMay 22, 2024 / 10:16 am

Priyanka Dagar

Bigg Boss New Host

Bigg Boss New Host

Bigg Boss New Host: बिग बॉस को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इसमें बॉलीवुड के फेमस एक्टर की आवाज सुनाई देगी और वही इस पूरे सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके प्रोमो का वीडियो भी सामने आ गया है। जिसे देख लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है। ऐसे में सलमान खान के फैंस भी चिंता में दिखाई दे रहे हैं। ये एक ऐसा शो है जिसकी पॉपुलैरिटी को कोई मात नहीं दे सकता। ये पूरा शो मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और बंगाली में टेलीकास्ट होता है।

बिग बॉस को ये फेमस एक्टर करेगा होस्ट (Bigg Boss New Host)

बिग बॉस के फैंस कई दिनों से ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब बिग बॉस का प्रोमो सामने आ गया है। ये प्रोमो इंटरनेट पर बवाल काट रहा है, पर प्रोमो को देखते ही फैंस की पैरो तले जमीन खिसक गई है। क्योंकि इसमें सलमान खान नहीं बल्कि दूसरे एक्टर को होस्ट करते देखा जा रहा है। अब नए होस्ट का चेहरा भी रिवील हो गया है। इसमें एक्टर रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। कई लोग सलमान खान को याद कर रहे हैं तो कई रितेश देशमुख को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। 
यह भी पढ़ें

ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन में आई दरार का सबूत आया सामने, क्या सच में अलग हो गए हैं कपल?

अब नए होस्ट को देखकर अगर आप ये सोच रहे हैं कि उन्होंने सलमान खान को रिप्लेस कर दिया है तो ऐसा नहीं है। क्योंकि रितेश देशमुख हिंदी वाले बिग बॉस में नहीं बल्कि बिग बॉस मराठी सीजन 5 को होस्ट करेंगे। ये शो एक बार फिर टीवी पर वापसी करने वाला है। इस बार मराठी बिग बॉस में महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) नहीं रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) दिखाई देंगे।

Hindi News/ Entertainment / TV News / Bigg Boss New Host: बदल गया होस्ट, ये फेमस एक्टर आया नजर, नए प्रोमो का वीडियो हुआ रिलीज

ट्रेंडिंग वीडियो