scriptआखिरकार ‘Naagin 3’ में मौनी रॉय को वापस लेना ही पड़ा, अधूरी कहानी को मिलेगा अंजाम | Ekta Kapoor gives this hint at Mouni Roy return in Naagin 3 | Patrika News
TV न्यूज

आखिरकार ‘Naagin 3’ में मौनी रॉय को वापस लेना ही पड़ा, अधूरी कहानी को मिलेगा अंजाम

आपको बता दें मौनी रॉय ‘नागिन’ के पिछले दो सीजन में मुख्य भूमिका में नजर आई थी। एकता कपूर के इस शो…

मुंबईApr 20, 2019 / 02:05 pm

Shaitan Prajapat

Mouni Roy

Mouni Roy

एकता कपूर का मशहूर शो ‘नागिन 3’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। यह शो फिनाले के करीब है। एकता ने शो के ग्रैंड फिनाले के ऐलान के साथ ये इशारा किया है कुछ बड़ा धमाल होने जा रहा है। हाल ही में एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है जिसमें मौनी रॉय नजर आ रही है। इस प्रोमो को देखकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

Mouni Roy

एकता ने प्रोमो वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- सभी नागिन फैंस..आने वाले क्रेजिएस्ट फिनाले के लिए सीट बेल्ट बांधकर रख लें। इस मई में बेला को एक अजनबी से मदद मिलेगी और एक अधूरी कहानी को ड्रामेटिक अंजाम मिलेगा।

आपको बता दें मौनी रॉय ‘नागिन’ के पिछले दो सीजन में मुख्य भूमिका में नजर आई थी। एकता कपूर के इस शो से मौनी की किस्मत बदल गई। पिछले साल अक्षय कुमार की ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वह हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रा’ में नजर आई थी।
Mouni Roy

Home / Entertainment / TV News / आखिरकार ‘Naagin 3’ में मौनी रॉय को वापस लेना ही पड़ा, अधूरी कहानी को मिलेगा अंजाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो