गुरुचरण सिंह CCTV में हुए थे कैद (Gurucharan Singh Missing Case Father Statement)
गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल 2024 से लापता हैं। उनके पिता ने उनके लापता होने के 4 दिन बाद पुलिस मे केस दर्ज कराया था, तब पुलिस ने किडनैपिंग का केस फाइल किया था। पुलिस उसी दिन से गुरुचरण सिंह को तलाश कर रही है। एक CCTV फुटेज भी सामने आया था इसमें गुरुचरण सिंह जाते हुए दिखाई दिए थे। उसके बाद से उनका पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। अब गुरुचरण सिंह के पिता ने बेटे के लापता होने पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, “ये जो भी हुआ है वो बहुत ही हैरान करने वाला है, हमें नहीं पता इससे कैसे बाहर निकला जाए। हम सब काफी परेशान हैं। हमें बेटे के ऐसे गायब होने से सदमा पहुंचा है। पुलिस की तरफ से बस अपडेट मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।” गुरुचरण सिंह के पिता हरजीत सिंह ने बेटे के साथ बिताए पलों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, “मैं और गुरुचरण नई दिल्ली में थे और गुरुचरण ने मेरा जन्मदिन भी मनाया था। गुरुचरण ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर कर शुभकामनाएं दी थीं। वह पूरा दिन घर पर थे और अगले दिन गुरुचरण को मुंबई निकलना था।” अब एक रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि उस दिन गुरुचरण को उनकी दोस्त भक्ति रिसीव करने वाली थीं, उसके बाद उनका कोई अपडेट नहीं मिल रहा है।