scriptकपिल ने आलिया और आदित्य से पूछे ऐसे ऐसे सवाल, नहीं दे पाए एक का भी जवाब | Kalank stars Varun, Alia, Sonakshi and Aditya in The Kapil Sharma Show | Patrika News
TV न्यूज

कपिल ने आलिया और आदित्य से पूछे ऐसे ऐसे सवाल, नहीं दे पाए एक का भी जवाब

सबसे पहले कप‍िल ने पूछा एक किलो आटा कितने में आता है। आद‍ित्य बोले 80 रुपए। तभी वहां …

मुंबईApr 15, 2019 / 02:05 pm

Shaitan Prajapat

Kalank stars

Kalank stars

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कलंक’ को लेकर काफी उत्साहित है। इस मूवी में आलिया के अलावा वरुण धवन, आदितय राूय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त भी नजर आएंगे। हाल ही में ‘कलंक’ का प्रमोशन करने के लिए आलिया, वरुण, आदित्य और सोनाक्षी कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आए। शो के दौरान कपिल ने अपने मेहमानों के साथ खूब मस्ती की।

Kalank stars

कपिल ने आल‍िया भट्ट, वरुण धवन, आद‍ित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी स‍िन्हा से सब्जियों, आटा और ब्रेड की कीमत पूछी। अपने शो में कपिल ने चारों कलाकारों से पूछा आप सब स्टार हैं। ब्रांड के कपड़े पहनते हैं लेकिन पब्ल‍िक का सवाल है कि क्या आपको रोजमर्रा की चीजों के दाम पता हैं?

https://twitter.com/hashtag/TheKapilSharmaShow?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सबसे पहले कप‍िल ने पूछा एक किलो आटा कितने में आता है। आद‍ित्य बोले 80 रुपए। तभी वहां ऑड‍ियंस से आवाज आई 40 रुपए। इस पर सोनाक्षी बोली, मैंने भी 40 बोला था। आद‍ित्य ने तो दो किलो का बोल द‍िया था।

Kalank stars
कप‍िल फिर पूछा एक पैकेट ब्रेड का दाम क्या है। आद‍ित्य और सोनाक्षी बोले 15 रुपए। इसके बाद वरुण धवन ने कहा 18 रुपए। आल‍िया ने 22 रुपए बताया। फिर एक अंडे की कीमत पूछी तो आल‍िया ने जवाब द‍िया 6 रुपए। आद‍ित्य ने कहा, 10 रुपए। इसके बाद कप‍िल ने पूछा एक किलो टमाटर का दाम क्या है। आद‍ित्य नेबताया 40 रुपए। आलिया ने 20 रुपए दाम बताया। करण जौहर की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘कलंक’ 17 अप्रेल को रिलीज हो रही है।

Home / Entertainment / TV News / कपिल ने आलिया और आदित्य से पूछे ऐसे ऐसे सवाल, नहीं दे पाए एक का भी जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो