scriptKBC 10: काजोल संग रॉबिन हुड आर्मी के नील बने शो का हिस्सा, बिग बी ने तारीफ में पढ़े कसीदें… | KBC 10 14 SEPTEMBER EPISODE KAJOL AND NEEL GHOSH BECOME THE PART | Patrika News
TV न्यूज

KBC 10: काजोल संग रॉबिन हुड आर्मी के नील बने शो का हिस्सा, बिग बी ने तारीफ में पढ़े कसीदें…

काजोल और नील घोष ने KBC के 14 सितंबर के एपिसोड में शिरकत की। दोनों ने 1.60 लाख रुपए जीत लिए हैं।

Sep 15, 2018 / 02:46 am

Amit Singh

KBC 10

KBC 10

‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) सीजन 10 के दूसरे कर्मवीर रॉबिन हुड आर्मी के संस्थापक नील घोष बने। नील ने शो में एक्ट्रेस काजोल के साथ शिरकत की। रॉबिनहुड आर्मी एक समाजसेवी संस्था है जो गरीब बच्चों तक भोजन पहुंचाने का काम कर रही है। नील के इस नेक काम का काजोल भी हिस्सा हैं। दोनों ने KBC के शुक्रवार के एपिसोड में दस्तक दी।

 

काजोल और नील घोष ने KBC के 14 सितंबर के एपिसोड में शिरकत की। दोनों ने 1.60 लाख रुपए जीत लिए हैं। नील जीती हुई राशि को एक दूसरी संस्था को डोनेट करेंगे। इसके साथ ही नील घोष ने बिग बी से अपनी संस्था और काम के बारे में भी काफी बातचीत की। उन्होंने कहा, देश में खाने का एक बड़ा हिस्सा बर्बाद हो जाता है। वो होटल और कम्युनिटीस से ज्यादा खाना लेकर गरीबों को बांट देते हैं। नील के इस सामाजिक कार्य से अमिताभ बच्चन काफी खुश नजर आए और उन्होंने कहा, ‘इतनी कम उम्र में इस बात को कोई रॉबिनहुड ही समझ सकता है।’ वहीं काजोल ने कहा, ‘ये असली देशभक्त हैं, जो अपने देश के बारे में सोचते भी हैं और जो दिक्कतें हैं उनके लिए कुछ करते हैं।’
हिंदी दिवस 2018: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस की हिंदी है कमजोर, फिर भी किया शानदार प्रदर्शन

शो में अमिताभ ने नील से यह सवाल भी पूछा कि अपनी संस्था का ये नाम रॉबिन हुड आर्मी कैसे सोचा और क्यों सोचा। जिसके जवाब में नील ने कहा, हमारा जो रिसोर्स और टाइम है वो हम बांटते हैं, तो वहां से रॉबिनहुड आया। साथ ही उन्होंने अपने इस मुहिम में सबसे बड़े चैलेंज के बारे में भी बताया, उन्होंने कहा, सबसे बड़ा मौजूदा चैलेंज है कि जितने वॉलिन्टियर्स हैं जिनमें टीचर्स, डॉक्टर्स और दूसरे सर्विस करने वाले लोग शामिल हैं। वो ये सब काम फ्री टाइम में करते हैं। जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।

Home / Entertainment / TV News / KBC 10: काजोल संग रॉबिन हुड आर्मी के नील बने शो का हिस्सा, बिग बी ने तारीफ में पढ़े कसीदें…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो