scriptKhatron Ke Khiladi 10 : करण पटेल बने हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट, हर एपिसोड लेंगे इतने लाख | khatron ke khiladi 10 karan patel becomes highest paid contestant | Patrika News
TV न्यूज

Khatron Ke Khiladi 10 : करण पटेल बने हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट, हर एपिसोड लेंगे इतने लाख

इस बार चुनौतीपूर्ण स्टंट्स की शूटिंग बुल्गारिया की गई है। जिसका हिस्सा करिश्मा तन्ना, आरजे मलिश्का, धर्मेश येलांडे, बलराज स्याल, रानी चटर्जी, अदा खान….

मुंबईFeb 18, 2020 / 05:19 pm

Shaitan Prajapat

Khatron ke Khiladi 10

Khatron ke Khiladi 10

स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ 22 फरवरी से शुरू होने वाला है। शो में इस बार करण पटेल, करिश्मा तन्ना, अदा खना जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि करण पटेल रोहित शेट्टी के शो के हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट बन गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘खतरों के खिलाड़ी’ का स्पेशल एडिशन जल्द ही शूट होने वाला है। इस स्पेशल एडिशन के हर एपिसोड के लिए करण पटेल 5-6 लाख रुपये मिलेंगे। इसे भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करेंगे। इसे डर की यूनिवर्सिटीज टैग दिया गया जाएगा।
Khatron ke Khiladi 10
बुल्गारिया में होगी शूटिंग
इस बार चुनौतीपूर्ण स्टंट्स की शूटिंग बुल्गारिया की गई है। जिसका हिस्सा करिश्मा तन्ना, आरजे मलिश्का, धर्मेश येलांडे, बलराज स्याल, रानी चटर्जी, अदा खान, करण पटेल, शिविन नारंग, अमृता खानविलकर और तेजस्वी प्रकाश जैसे जांबाज रहे। ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’का प्रसारण 22 फरवरी से किया जाएगा। शो का पिछला सीजन भी काफी सफल रहा था। प्रतियोगियों ने बेहतरीन स्टंट से दर्शकों का मनोरंजन किया था। टीआरपी के मामले में भी शो नए कीर्तिमान रचे थे।
Khatron ke Khiladi 10

Home / Entertainment / TV News / Khatron Ke Khiladi 10 : करण पटेल बने हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट, हर एपिसोड लेंगे इतने लाख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो