script‘Kulfi Kumar Bajewala’: हो गया खुलासा, स‍िकंदर के गानों को किसने दी आवाज | kulfi kumar bajewala know real singer name behind sikandar voice | Patrika News
TV न्यूज

‘Kulfi Kumar Bajewala’: हो गया खुलासा, स‍िकंदर के गानों को किसने दी आवाज

इस शो में स‍िकंदर ग‍िल का किरदार न‍िभा रहे मोह‍ित मल‍िक ने बताया कि मेरे गाए सभी सुरीले गानों को….

मुंबईFeb 28, 2019 / 03:48 pm

Shaitan Prajapat

kulfi kumar bajewala

kulfi kumar bajewala

मशहूर टीवी शो ‘Kulfi Kumar Bajewala’ इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस सीरियल को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इस शो में मोहित मलिक का किरदार एक सिंगर का है। आपको बता दें कि उन्होंने सीरियल में कई तरह के गाने गाए हैं। इन गानों को किसने आवाज दी है इस राज से अब पर्दा उठ गया है।

kulfi kumar bajewala

इस शो में स‍िकंदर ग‍िल का किरदार न‍िभा रहे मोह‍ित मल‍िक ने बताया कि मेरे गाए सभी सुरीले गानों को नकाश अजीज ने अपनी आवाज दी है। हाल ही में मोहित ने नकाश के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। बता दें कि नकाश अजीज बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने शाहरुख खान, शाह‍िद कपूर जैसे बड़े स्टार्स के लिए भी गाने गाए हैं।

kulfi kumar bajewala

इस शो की कहानी एक प‍िता और बेटी की ज‍िंदगी के इर्द-ग‍िर्द घूमती है। दोनों क‍िसी वजह से एक-दूसरे से अलग हैं। लेकिन हाल ही में द‍िखाए गए एप‍िसोड में यह नजर आता है कि स‍िकंदर को पहली बार पता लगने वाला है कि कुल्फी उसकी बेटी है। कुल्फी और स‍िकंदर दोनों ही शो में स‍िंगर की भूमिका न‍िभा रहे हैं।

Home / Entertainment / TV News / ‘Kulfi Kumar Bajewala’: हो गया खुलासा, स‍िकंदर के गानों को किसने दी आवाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो