पति के साथ की पूजा
मोनालिसा ने हाल ही करवा चौथ पर व्रत रखा और पूजा की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर पति के साथ सेल्फी पोस्ट की। ये फोटोज करवा चौथ व्रत कथा के दौरान की हैं। इसमें देवी-देवताओं की तस्वीरों के सामने पूजा की थाली भी नजर आ रही है। इससे पहले मोनालिसा ने अपने घर में एक्ट्रेस आशका गोराड़िया और Brent Goble के साथ यादगार पल बिताए। दोनों के साथ फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इन पलों को शानदार बताया।
सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहती हैं मोनालिसा
बता दें कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वह इस माध्यम से फैंस के साथ अपना हर क्यूट मूमेंट शेयर करती हैं। फोटोज के अलावा मोनालिसा डांस वीडियो भी अपलोड करती रहती हैं। उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी कुछ फोटोज में जगह बनाते देखे जा सकते हैं।
बिग बॉस से मिली पॉपुलैरिटी
भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम मोनालिसा ने पिछले कुछ वर्षों से यहां की स्थानीय फिल्में नहीं की हैं। अब वह टीवी शोज में बिजी रहती हैं। उनका शो ‘नजर’ बेहद लोकप्रिय है। उन्होंने टीवी की दुनिया में बिग बॉस 10 से कदम रखा। इसी शो में प्रतिभागी विक्रांत सिंह राजपूत से उनकी शादी हो गई। इसके बाद से मोनालिसा हिन्दी टीवी इंडस्ट्री में मशगूल हैं। मोनालिसा ने कुछ हिन्दी फिल्में भी की हैं।