प्रियंका ने करवा चौथ पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो फोटोज शेयर कीं। पहली फोटो में प्रियंका लाल साड़ी, मंगलसूत्र, लाल बिंदी, पारम्परिक आभूषणों से सजधज कर पूजा की थाली हाथ में लिए नजर आईं। फोटो के बैकग्राउण्ड में भगवान शंकर की मूर्ति देखी जा सकती है। दूसरी फोटो में वह पति निक जोनस से प्रेम का इजहार करने वाली मुद्रा में नजर आईं। इन फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,' जो लोग करवा चौथ मना रहे हैं उन्हें बधाई। निक जोनस मैं आपसे प्यार करती हूं।'