8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छोटे से बॉलीवुड कॅरियर के बावजूद Sahil Khan जीते हैं लग्जरी लाइफ, जानिए क्या है राज

साहिल खान ( Sahil Khan ) की पहली बॉलीवुड फिल्म 'स्टाइल' ( Style Movie ) थी। इससे उनको काफी सुर्खियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक करीब 7 फिल्में कर डालीं। साहिल के इंस्टाग्राम प्रोफाइल ( Sahil Khan Instagram ) के मुताबिक वह कई कंपनियों के सह-मालिक हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 5 Nov 2020, 11:55 PM IST

छोटे से बॉलीवुड कॅरियर के बावजूद Sahil Khan जीते हैं लग्जरी लाइफ, जानिए क्या है राज

छोटे से बॉलीवुड कॅरियर के बावजूद Sahil Khan जीते हैं लग्जरी लाइफ, जानिए क्या है राज

मुंबई। साल 2001 में बॉलीवुड में फिल्म 'स्टाइल' ( Style Movie ) से डेब्यू ( Bollywood Debut ) करने वाले एक्टर साहिल खान ( Sahil Khan ) का कॅरियर बहुत लम्बा नहीं चला। इसके पीछे वह बड़े स्टार्स की उनके प्रति असुरक्षा की भावना बताते हैं। फिल्मों के बाद साहिल ने प्रोडक्शन कंपनी खोली पर विवादों के चलते सब बंद हो गया। अब वह जिम फ्रेंचाइज चलाते हैं और लग्जरी लाइफ जीते हैं। साहिल ने 5 नवंबर को अपना 44वां जन्मदिन मनाया।

यह भी पढ़ें : Sapna Choudhary ने करवा चौथ पर किया शादी का खुलासा, दुल्हन के लिबास में पति संग शेयर की तस्वीरें

सोशल मीडिया प्रोफाइल किंग साइज

साहिल की सोशल मीडिया पोस्ट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्में छोड़ने के बाद भी उनका लाइफस्टाइल बेहद लग्जरी में गुजर रहा है। वे इंस्टाग्राम पर मॉडल्स संग आकर्षक फोटोज शेर करते हैं। कभी यॉट पर तो कभी समुद्री बीच तो कभी बड़े होटल/रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में वह शान से फोटोज क्लिक करवाते हैं।

कई कंपनियों के सह-मालिक
साहिल के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक वह कई कंपनियों के सह-मालिक हैं। इनमें डिवाइन न्यूट्रीशियन, द ब्रांड डीओ, हंक वाटर, माई फिटनेस और बॉयसेप्स इंडिया जैसे नाम शामिल हैं। अक्सर इन्हीं ब्रांड्स के लिए वह फोटोशूट करते हुए नजर भी आते हैं।

'स्टाइल' से किया डेब्यू
साहिल की पहली बॉलीवुड फिल्म 'स्टाइल' थी। इससे उनको काफी सुर्खियां मिलीं। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक करीब 7 फिल्में कर डालीं। इनमें 'एक्सक्यूज मी' (2001), 'ये है जिदंगी' (2005), 'डबल क्रॉस' (2005), 'अलादीन' (2005), 'रामा' (2005), 'श्रीनगर' (2013) शामिल हैं। हालांकि 'स्टाइल' के अलावा किसी फिल्म ने कुछ बिजनेस नहीं किया।

यह भी पढ़ें : सास से 1 साल बड़े हैं मिलिंद सोमन, 52 की उम्र में 26 की अंकिता से की थी शादी

सलमान पर लगाए आरोप

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के दौरान जब कई स्टार्स पर नेपोटिज्म, गुटबाजी के आरोप लग रहे थे तब साहिल ने एक पोस्ट की जिसमें उन्होंने सलमान की तरफ अप्रत्यक्ष इशारा करते हुए आरोप लगाए। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा,''बहुत कम लोगों के साथ जिंदगी में ऐसा होता है कि अपनी पहली फिल्म स्टाइल के बाद इंडिया की सबसे टॉप फिल्म मैगजीन के कवर पर, दो इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ हो। मगर उनमें से एक सुपरस्टार को बहुत बुरा लगा। जबकि मैं तो नया था, उनका फैन था, कमजोर था। फिर वो मुझे कई बार साइड रोल के लिए बुलाते रहे, टीवी शो के लिए भी बुलाते रहे। और फिर कई फिल्म से मुझे निकलवा दिया। नाम बड़े और दर्शन छोटे। सोचो कौन है। मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत ने उनका सच्चा, असली चेहरा दिखा दिया है। दुनिया के वो लोग नए टैलेंट से कितना डरते हैं। 20 साल में जॉन अब्राहम के अलावा कोई नहीं आया इंडस्ट्री में बड़ा स्टार। कोई आने ही नहीं देता। सिर्फ स्टार किड्स को ही काम मिलता है। इस बारे में सोचो। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सुशांत'।