scriptटीवी का एक और कपल बनने जा रहा माता-पिता, एक्टर नकुल मेहता ने फैंस को दी गुडन्यूज | Tv actor Nakul Mehta and wife Jankee to be parents soon | Patrika News
TV न्यूज

टीवी का एक और कपल बनने जा रहा माता-पिता, एक्टर नकुल मेहता ने फैंस को दी गुडन्यूज

नकुल मेहता और जानकी ने साल 2012 में सात फेरे लिए थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 9 साल तक डेट किया था। जानकी पेशे से एक सिंगर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट और स्टेज परफॉर्मर हैं।

Nov 07, 2020 / 06:30 pm

Sunita Adhikari

nakul_mehta.jpg

Nakul Mehta soon to be father

नई दिल्ली: इन दिनों फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से एक के बाद एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। इस बीच अब टीवी के पॉपुलर एक्टर नकुल मेहता ने अपने फैंस को गुडन्यूज दी है। दरअसल, नकुल जल्द ही पापा बनने वाले हैं। इसकी जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।
Anita Hassanandani का ‘बिग बॉस 14’ के कारण सिर में हुआ दर्द, शो को लेकर कही ये बात

नकुल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उनकी और पत्नी जानकी के जिंदगी के खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि नकुल और जानकी के बीच बचपन से ही दोस्ती होती है और फिर दोनों रिलेशनशिप में आते हैं। जिसके बाद दोनों ने शादी की और अब बहुत जल्द दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नकुल ने कैप्शन में लिखा, बेस्ट फ्रेंड, गर्लफ्रेंड, मिसेस और अब यह। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वहीं, नकुल की पत्नी जानकी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी। जानकी ने कैप्शन में लिखा, हमारा क्वारंटाइन बिल्कुल भी बोरिंग नहीं था।

Bigg Boss 14: जैस्मीन भसीन के प्यार में पड़ गए हैं एजाज खान? इन बातों ने किया इशारा
9 साल तक किया था डेट

नकुल मेहता और जानकी ने साल 2012 में सात फेरे लिए थे। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 9 साल तक डेट किया था। जानकी पेशे से एक सिंगर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट और स्टेज परफॉर्मर हैं। वहीं, नकुल के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के साथ एक ऐड के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद वह साल 2008 में अध्ययन सुमन की फिल्म हाल ए दिल में नजर आए। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। हालांकि नकुल का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। जिसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया और कई सीरियल्स में काम किया। जिसमें इश्कबाज और दिल बोले ओबेरॉय जैसे शोज शामिल हैं।

Home / Entertainment / TV News / टीवी का एक और कपल बनने जा रहा माता-पिता, एक्टर नकुल मेहता ने फैंस को दी गुडन्यूज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो