scriptCongress Chintan Shivir 2022: प्रियंका गांधी पहुंची लेकसिटी, चार होटलों में रुके कांग्रेस के नेता शिविर के लिए तैयार | Congress Chintan Shivir 2022 Udaipur Rajasthan Live News Updates | Patrika News
उदयपुर

Congress Chintan Shivir 2022: प्रियंका गांधी पहुंची लेकसिटी, चार होटलों में रुके कांग्रेस के नेता शिविर के लिए तैयार

Congress Chintan Shivir 2022 : कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर

उदयपुरMay 13, 2022 / 10:11 am

Mukesh Hingar

Congress Chintan Shivir 2022 : प्रियंका गांधी पहुंची लेकसिटी, चार होटलों में रुके कांग्रेस के नेता शिविर के लिए तैयार

Congress Chintan Shivir 2022 : प्रियंका गांधी पहुंची लेकसिटी, चार होटलों में रुके कांग्रेस के नेता शिविर के लिए तैयार

कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर Congress Chintan Shivir 2022 में भाग लेने के लिए प्रियंका गांधी शुक्रवार सुबह लेकसिटी पहुंची। उनका डबोक के महाराणा प्रताप हवाई अडडे पर गुजरात प्रभारी डॉ.रघु शर्मा, धर्मेंद्र राठौड, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, वल्लभनगर विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत सहित कई अन्य नेताओं ने की अगवानी की। कड़ी सुरक्षा के बीच वे उदयपुर होटल पहुंची। इससे पूर्व सुबह रेलगाड़ी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी उदयपुर पहुंचे जिनका सीएम गहलोत सहित तमाम नेताओं ने स्वागत किया। इधर, कांग्रेस के नव संकल्प शिविर को लेकर होटल में सभी नेता तैयार हो गए है।
जाने कौन कहा ठहरा है

पार्टी के नेताओं के लिए चार होटलें बुक की गई हैं। इनमें होटल ताज अरावली, अनंता, रेडिसन ब्लू व रॉयल रिट्रिट शामिल है। इसके अलावा भी कोडियात रोड से लेकर शहर की अन्य छोटी होटलों में भी स्टाफ आदि के लिए कमरें लिए गए है। ताज अरावली के प्रेसीडेंसियल क्लास बॉक्स, स्वीट् टेंट ये दोनों होटल में एक-एक ही है, जबकि स्पा स्वीट् चार है। सोनिया गांधी के प्रेसीडेंसियल क्लास बॉक्स में ठहरने की संभावना है। ताज अरावली में पार्टी के वीवीआइपी ठहरे है जो कि ज्यादातर डीलक्स रूमस में ठहराए गए है। ताज में ठहरने वाले वीआइपी नेता है राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, के.सी. वेणुगोपाल, शशि थरूर, मुकूल वासनिक, मल्लिका अर्जुन खडग़़े, हरीश रावत, सचिन पायलट, अधिरंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश आदि नेता रुके है। वहीं दिल्ली से आए पत्रकारों को रॉयल रिट्रिट में ठहराया गया है। युवक कांग्रेस व एनएसयूआइ के नेताओं को रेडिसन ब्लू में ठहराया गया है।

प्रिंयका गांधी का एयरपोर्ट पर स्वागत, देखे वीडियो………

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8armx8

Home / Udaipur / Congress Chintan Shivir 2022: प्रियंका गांधी पहुंची लेकसिटी, चार होटलों में रुके कांग्रेस के नेता शिविर के लिए तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो