scriptउदयपुर में 15 वर्षीय किशोर पहला कोरोना पॉजिटिव, अम्बामाता थाना क्षेत्र में कर्फ्यू | coronavirus positive case in udaipur Curfew in Ambamata area | Patrika News
उदयपुर

उदयपुर में 15 वर्षीय किशोर पहला कोरोना पॉजिटिव, अम्बामाता थाना क्षेत्र में कर्फ्यू

उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला गुरुवार को सामने आया है। मल्लातलाई क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पुलिस ने फिलहाल अम्बामाता थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।

उदयपुरApr 02, 2020 / 08:56 pm

Kamlesh Sharma

coronavirus positive case in udaipur Curfew in Ambamata area

उदयपुर में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला गुरुवार को सामने आया है। मल्लातलाई क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पुलिस ने फिलहाल अम्बामाता थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।

उदयपुर। शहर में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला गुरुवार को सामने आया है। मल्लातलाई क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पुलिस ने फिलहाल अम्बामाता थाना क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है।

कलक्टर आनंदी ने बताया कि इंदौर में पढऩे वाला 15 वर्षीय छात्र 21 मार्च को उदयपुर लौटा था। तब से उसे होम आइसोलेशन में रखा गया था। उसकी तबीयत खराब होने पर बुधवार शाम कोरोना वार्ड में भर्ती कर जांच की गई। पहली जांच में पॉजिटिव आने के बाद री-टेस्ट किया गया, इसमें पॉजिटिव होने की पुष्टि हो गई।
दो दोस्तों के साथ लौटा था
किशोर मल्लातलाई के रजा नगर का निवासी है। वह 21 मार्च को ट्रेन से दो दोस्तों के साथ यहां पहुंचा था। दो अन्य छात्र राताखेत और मस्तान बाबा कॉलोनी निवासी हैं। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि तीनों की इंदौर से निकलने के बाद स्क्रीनिंग की गई, लेकिन उस समय सामान्य थे। गौरतलब है कि तीनों इन्दौर में दारूल उलूम में पढ़ते हैं।
पूरा क्षेत्र किया सील
किशोर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही प्रशासन हाई अलर्ट हो गया। तत्काल पुलिस व चिकित्सा दल क्षेत्र में पहुंच गया। किशोर के 13 परिजनों को तुरंत हॉस्पिटल लाकर स्क्रीनिंग की गई। पीपीई किट पहन क्षेत्र में पहुंचे नगर निगम दल ने सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव किया। दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से दो अन्य दल राताखेत और मस्तान बाबा कॉलोनी में भेजे गए हैं। देर रात तक दो अन्य छात्रों के परिजनों को भी हॉस्पिटल लाकर जांच की जाती रही।

Home / Udaipur / उदयपुर में 15 वर्षीय किशोर पहला कोरोना पॉजिटिव, अम्बामाता थाना क्षेत्र में कर्फ्यू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो