scriptपूर्व गृहमंत्री जाएंगे जेल ! | kisan karja maf-bjp rajasthan-congress-udaipur-gulab chand kataria | Patrika News
उदयपुर

पूर्व गृहमंत्री जाएंगे जेल !

– उदयपुर में देंगे गिरफ्तारी

उदयपुरFeb 08, 2019 / 12:07 am

Mukesh Hingar

bjp raj

पूर्व गृहमंत्री जाएंगे जेल !

उदयपुर. कांग्रेस के विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में किए वायदों पर अमल नहीं करने और दस दिन में किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ नहीं करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार सुबह रैली निकाल कर सभा में सरकार को घेरते हुए भाजपा नेता व कार्यकर्ता गिरफ्तारियां देकर जेल जाएगे। भाजपा शहर अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने बताया कि आठों विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं के सानिध्य में प्रतिपक्ष नेता व पूर्व गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया के नेतृत्व में टाउन हॉल से सुबह 11 बजे रैली रवाना होगी जो बापूबाजार, सूरजपोल, मार्शल चौराहा, मुखर्जी चौक, बड़ा बाजार, घंटाघर, हरवेनजी का खुर्रा, हाथीपोल, अश्विनी बाजार होकर देहलीगेट पहुृंचेगी। रैली में सभी कार्यकर्ता विधानसभावार चलेंगे, सभी विधायक ,जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, वार्ड, बूथ स्तर के कार्यकर्ता, विभिन्न मोर्चा और प्रकोष्ठ, प्रकल्प के कार्यकर्ता, पार्षद,जनप्रतिनिधि अपनी अपनी क्षेत्र के अनुसार इस रैली में भाग लेंगे। मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कलक्टरी पर कटारिया एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे बाद में सभी कार्यकर्ता के कटारिया साथ गिरफ्तारी देकर जेल जाऐंग। भाजपा एससी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्रीमाली के नेतृत्व में हुई, एससी मोर्चा अध्यक्ष लवदेव बागड़ी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Home / Udaipur / पूर्व गृहमंत्री जाएंगे जेल !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो