मृतका अन्नू का ससुर रविवार को सुबह खेत पर काम करने गया था, जबकि पति तिलकेश श्रमिकों को छोडऩे के लिए खेत पर निकला हुआ था। विवाहिता का जेठ फेक्ट्री पर काम के लिए गया था। जेठानी सुशीला छत पर खाना बना रही थी। सुबह करीब 8 बजे जेठानी छत से नीचे आई और मृतका को आवाज लगाई तो उसके कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खोलने से उसने खिड़की से देखा तो अन्नू फंदे पर लटकी हुई थी। इस पर उसने तत्काल परिजनों को सूचित किया।
मृतका का पीहर भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ में है। उसका विवाह गत 30 जून को ही कुरज निवासी तिलकेश के साथ था। रविवार सुबह अन्नू के आत्महत्या कर लेने पर मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उसेे दहेज के लिए प्रताडि़त करते हुए आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस आरोप को लेकर पीहर पक्ष द्वारा किसी प्रकार का लिखित प्रकरण दर्ज नहीं कराया है।
मामले में मृतका के पीहर एवं ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मनसुखराम डामोर, उपखण्ड अधिकारी रेलमगरा