119 का मस्टररोल, मौके पर मिले 40 मजदूर
119 का मस्टररोल, मौके पर मिले 40 मजदूर
भीण्डर. (उदयपुर).भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनिगरा ने बुधवार को चारगदिया ग्राम पंचायत के निमड़ी गांव में चल रहे नरेगा कार्य में नरेगा के 119 में से केवल 40 मजदूर ही उपस्थित पाए गए। प्रधान हरिसिंह सोनिगरा जब वहां निरीक्षण करने पहुंचे तो यह स्थिति सामने आई। हाजिरी पर हस्ताक्षर करके 40 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की। जानकारी के अनुसार भीण्डर पंचायत समिति के चारगदिया ग्राम पंचायत के निमड़ी गांव में नरेगा मजदूर नहीं आने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर प्रधान हरिसिंह सोनिगरा बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। वहां पर पहुंचने पर देखा कि नरेगा कार्य के लिए केवल 40 मजदूर ही उपस्थित थे। जबकि मस्टरोल में 119 मजदूरों के नाम लिखे हुए थे। इस पर प्रधान ने 40 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करते हुए अन्य की अनुपस्थिति दर्ज की। वहीं मैट को हिदायत दी कि काम पर नहीं आने वाले मजदूरों की हाजिरी नहीं भरी जाए। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी निरीक्षण किया।
Home / Udaipur / 119 का मस्टररोल, मौके पर मिले 40 मजदूर