scriptvideo: क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में निकाली शांति रैली | Peace rally rally in celebration of Christmas festival | Patrika News
उदयपुर

video: क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में निकाली शांति रैली

क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में निकाली शांति रैली

उदयपुरDec 22, 2018 / 08:06 pm

Pramod

rally

क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में निकाली शांति रैली

प्रमोद सोनी, उदयपुर.सर्वधर्म मैत्री संघ की ओर से क्रिसमस के उपलक्ष्य में शनिवार को शांति रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र -छात्राएं शामिल थी। रैली शहर के विभिन्न मार्गो सें होते हुए लेडी फातिमा चर्च पहुची वहां पर धर्मसभा हुई।सर्वधर्म रैली में विभिन्न झांकीया भी शामिल थी।
देश व समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश देने के लिए सर्वधर्म मैत्री संघ के ओर से शांति रैली निकाली गई। रैली की शुरूआत में हर्ष पालीवाल और पूजा पालीवाल ने देश भाक्ति और मैत्री गीत गाया। मैत्री रैली को महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने झंड़ी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल ऊट गाड़ीयों पर प्रभु यीशु के जन्म से संबधित सजीव झांकी सजाई गई व बच्चों ने स्वर्गदूतों और परियों का रुप धारण किया। व एक झांकी में संाटा क्लॉज बने युवक ने सभी को आकृर्षित किया। वही कुछ छात्राएं हाथों में स्टार लिए शांति का संदेश देती चल रही थी। रैली का सूरजपोल चौराहे पर अस्थल आश्रम के प्रतिनिधि, सिख समाज के प्रतिनिधि, हाथीपोल चौराहे पर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि, चेतक सर्किल, लोक कला मंडल आदि जगह विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
शांति यात्रा पटेल सर्किल, उदियापोल, सूरजपोल, दिल्ली गेट,हाथीपोल, चेतक सर्किल, लोक कला मण्डल होते हुए अलीपुरा स्थित ऑवर लेडी ऑफ फातिमा चर्च में सम्पन्न हुई।जहां पर आयोजित धर्मसभा में सर्वधर्म मैत्री संघ के संस्थापक सदस्य फादर जैकब, सेंटपाल के बिशप देव प्रसाद व सर्वधर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष संदीप सिंघटवाडीया मौजुद थें
इस शांति-यात्रा में शहर के सेंट एंथोनी संत तेरेसा पुष्पगीरी सवीना और युनिवर्सल स्कूल के बच्चों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन तथा शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं व अभिभावक शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो