7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024: बंगाल में BJP उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज, पूर्व जज अभिजीत गंगोपाध्याय पर हत्या के प्रयास का आरोप 

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में तमलुक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP candidate Justice Abhijit Gangopadhyay

Lok Sabha Elections 2024: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में तमलुक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार और कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई।इन सभी पर धरना दे रहे बर्खास्त स्कूल कर्मचारियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अपनी नौकरी गंवाने वाले 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के एक वर्ग की ओर से दायर शिकायत पर तमलुक पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न गैर-जमानती धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

ये है मामला

पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मैदुल इस्लाम के अनुसार, अभिजीत गंगोपाध्याय के जुलूस में शामिल लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर अकारण हमला किया। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारियों पर हमले में शामिल लोगों को जल्‍द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो राज्य भर में बड़ा आंदोलन होगा। बता दें कि अभिजीत  गंगोपाध्याय 4 मई को इसी जुलूस के साथ नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। तनाव तब शुरू हुआ, जब जुलूस उस क्षेत्र से गुजरा। वहां कुछ बर्खास्त स्कूल कर्मचारी कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

भाजपा उम्मीदवार ने कहा फर्जी हैं आरोप

FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय ने कहा कि फर्जी आरोपों पर आधारित ऐसी FIR काफी आम हैं और वह इसके नतीजे का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं देखना चाहता हूं कि जो लोग इस तरह के फर्जी आरोप लगा रहे हैं, वे कब तक कानून के शिकंजे से बच सकते हैं।