scriptGanesh Chaturthi पर राजस्थान का ये जिला बना मिनी मुंबई, सजे 5 से 13 फीट तक के बप्पा | Rajasthan's Udaipur Become Mini Mumbai On Ganesh Chaturthi 2023 | Patrika News
उदयपुर

Ganesh Chaturthi पर राजस्थान का ये जिला बना मिनी मुंबई, सजे 5 से 13 फीट तक के बप्पा

Ganesh Chaturthi 2023: इस बार गणपति महोत्सव में उदयपुर भी मुंबई से कम नजर नहीं आएगा। यहां भी गणपति महोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पांडालों में मुंबई के लाल बाग चा राजा की तर्ज पर उदयपुर चा राजा की स्थापना की जाएगी।

उदयपुरSep 19, 2023 / 02:59 pm

Akshita Deora

ganesh_ji_1.jpg

उदयपुर. Ganesh Chaturthi 2023: इस बार गणपति महोत्सव में उदयपुर भी मुंबई से कम नजर नहीं आएगा। यहां भी गणपति महोत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। पांडालों में मुंबई के लाल बाग चा राजा की तर्ज पर उदयपुर चा राजा की स्थापना की जाएगी। ये प्रतिमाएं सूरत और मुंबई से विशेष तौर पर लाई गई हैं। इनके अलावा पांडालों में 5 से 13 फीट तक की गणपति मूर्तियां स्थापित की जाएंगी और शहरवासी इनके दर्शन लाभ लेेंगे। अनंत चतुर्दशी तक दस दिन विविध कार्यक्रम होंगे। हर दिन बप्पा को शृंगार धराया जाएगा, भोग लगेगा तो नोटों की आंगी भी की जाएगी।

कोल्हापुर से लाए 12 फीट की प्रतिमा : ओम मित्र मंडल भोईवाड़ा की ओर से गणेशोत्सव के लिए कोल्हापुर से लाई गई 12 फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुंबई के लाल बाग के राजा पांडाल में गत वर्ष जो प्रतिमा लगी थी, उसके जैसी ही प्रतिमा लाई गई है। 1 लाख 51 हजार रुपए की इस प्रतिमा का प्रतिदिन शृंगार बदलेगा। मंडल की ओर से गत 26 वर्ष से आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा शहर में बाल सुथारवाड़ा, गड़ियादेवरा, घंटाघर, हिरणमगरी के उपनगरीय क्षेत्रों में भी गणपति प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi 2023: 5 किलो चांदी की गणेश मूर्ति का गायब होना 47 साल से बना हुआ है रहस्य




सूरत से लाए उदयपुर चा राजा, 13 फीट की है प्रतिमा : स्वास्तिक विनायक गणपति मित्र मंडल की ओर से बापू बाजार में गत 22 साल से आयोजन किया जा रहा है। यहां स्थापित गणपति को द्मउदयपुर चा राजाद्य नाम से पुकारा जाता है।
यह भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi 2023: राजस्थान के इस मंदिर में हर साल आती हैं 50 हजार चिट्ठियां, डाक विभाग ने लगा रखा है डाकिया


भेजें हमें अपने घर के गणपति
अगर आपने भी अपने घर में गणपति की स्थापना की है तो आप उसका फोटो राजस्थान पत्रिका को भेज सकते हैं। हम 10 दिन तक आपके घर में स्थापित आकर्षक गणपति की फोटो प्रकाशित करेंगे। इसके लिए आप गणपति की फोटो, भेजने वाले का नाम, जगह लिखकर udaipur@patrika. com पर भेजें।

https://youtu.be/FjbGqipHrbs

Home / Udaipur / Ganesh Chaturthi पर राजस्थान का ये जिला बना मिनी मुंबई, सजे 5 से 13 फीट तक के बप्पा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो