scriptरथयात्रा में शामिल होगा दूसरा रजतरथ | rath yatra in udaipur | Patrika News
उदयपुर

रथयात्रा में शामिल होगा दूसरा रजतरथ

रथयात्रा में शामिल होगा दूसरा रजतरथ
– स्वर्णकार समाज ने करवाया तैयार- रथ में लगी है 21 किलो चांदी

उदयपुरMay 19, 2019 / 10:54 pm

Pramod

udaipur

रथयात्रा में शामिल होगा दूसरा रजतरथ

प्रमोद सोनी

उदयपुर. आषाढ़ सुदी द्वितीया के अवसर पर 4 जुलाई को शहर में निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा में इस बार दो रजतरथ होंगे। भगवान जगन्नाथ के मुख्य रथ के अलावा स्वर्णकार समाज का रजत रथ शामिल होगा।
मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की ओर से रजत रथ बनवाया जा रहा है। यह रथ जगन्नाथराय के मुख्य रथयात्रा के साथ झांकी के रूप में शामिल किया जाएगा। समाज अध्यक्ष घनश्याम रूणवाल ने बताया कि रजतरथ का निर्माण सुमेरपुर के कारीगर बीते डेढ़ वर्ष से कर रहे हैं। सागवान की लकड़ी पर २१ किलो चांदी की परत चढ़ाई जा रही है। रजत रथ निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
…….
यह है विशेषता

रजत रथ निर्माण में सागवान लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है। लम्बाई 11 फीट, ऊंचाई 11 और चौड़ाई 5 फीट है। रथ का गुम्बद 3 फीट, कलश 1 फीट का है। रथ में 5 फीट लम्बा व 3 फीट चौड़ा सिंहासन बना है। रथ के पहियों की ऊंचाई ढ़ाई फीट रखी गई है। रथ में 2 फीट ऊंचे और 3 फीट लम्बाई की दो अश्व प्रतिमाएं बनाई गई हैं। समाज के उपाध्यक्ष गोविंद सोनी ने बताया कि रथ में चांदी की तस्वीर लगाई जाएगी। गोपाल कृष्ण रुणवाल के निर्देशन में रथ का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि रथ का कुल वजन 300 किलोग्राम है।

Home / Udaipur / रथयात्रा में शामिल होगा दूसरा रजतरथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो