शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर दिनभर भीड़ रही। गुलाबबाग रोड, दूधतलाई मार्ग, करणी माता रोपवे, सिटी पैलेस, जगदीश चौक, फतहसागर, सहेलियों की बाड़ी, सज्जनगढ़ आदि पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते वाहनों का जाम लगा रहा।
वन विभाग को राजस्व विदेशी के साथ गुजराती पर्यटकों की अच्छी आवक से वन विभाग को पिछले दो दिनों में अच्छी राजस्व आय हुई है। शहर के प्रमुख पर्यटक स्थल सज्जनगढ़ पर पर्यटकों की भारी भीड़ रही। इस दौरान दोपहर में दो से तीन बार पर्यटकों का प्रवेश रोकना पड़ा। वन विभाग के सज्जनगढ़ अभयारण्य पर शुक्रवार व शनिवार इन दो दिनो में करीब पांच हजार सात सौ पर्यटकों ने सज्जनगढ़ देखा। इससे विभाग को 5 लाख 85 हजार के करीब आमदनी हुई है, वहीं बायोलोजिकल पार्क को करीब 51 सौ पर्यटकों ने देखा तथा करीब 1 लाख 91 हजार की आमदनी हुई। वन विभाग के नए पर्यटन स्थल चीरवा घाटे स्थित फूलों की घाटी पर शुक्रवार को 213 पर्यटकों पहुंचे तथा 65 पर्यटकों ने जिप लाइन का रोमांच महसूस किया। इससे विभाग को करीब 21 हजार नौ सौ साठ रुपए की आय हुई। विभाग के जैव विविधता पार्क में 216 पर्यटक पहुंचे जिसमें से 26 लोगों ने जिप लाइन का आनंद लिया जिसमें 11 हजार 670 रुपए की आय हुई।
– करीब 8000 से अधिक पर्यटक फतहसागर स्थित प्रताप स्मारक पहुंचे दो दिन में।
– करीब 2400 पर्यटकों ने देखा फिश एक्वेरियम।
– करीब 5100 पर्यटकों ने देखा सज्जनगढ़ बायोलॉजिक पार्क, इससे वन विभाग को करीब 1.91 लाख रुपए की आमदनी हुई।
– करीब 4700 के करीब पर्यटक ने फतहसागर में नौकायन का लुप्त लिया, जिसमें करीब 4 लाख 48 हजार रुपए की आय हुई।