scriptअमित शाह के बेटे की कंपनी में हुई 16000 गुना बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो | video: congress protest at collector office udaipur | Patrika News
उदयपुर

अमित शाह के बेटे की कंपनी में हुई 16000 गुना बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

उदयपुर.अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी के खिलाफ उदयपुर शहर एवं देहात कांग्रेस की ओर से बुधवार को कलक्टरी पर प्रदर्शन किया गया।

उदयपुरOct 12, 2017 / 11:33 am

प्रमोद कुमार सोनी

video: congress protest at collector office udaipur
उदयपुर . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी का कारोबार अप्रत्याशित रूप से 16000 गुना बढऩे के खिलाफ उदयपुर शहर एवं देहात कांग्रेस की ओर से बुधवार को कलक्टरी पर प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने यह सब भाजपा सरकार बनने के बाद होने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर जांच की मंाग की।

कलक्टरी पर दोपहर में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष गोपाल शर्मा व देहात अध्यक्ष लालसिंह झाला के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। शर्मा ने भाजपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी से आरबीआई, किसान या आम आदमी को कुछ नहीं मिला, लेकिन शाह के बेटे का व्यवसाय जरूर बढ़ा। झाला ने कहा कि शाह के बेटे की संपत्ति जिस हिसाब से बढ़ी, वैसा मॉडल देशवासियों पर भी लागू होना चाहिए।
READ MORE: #Doctors fight udaipur: इन डॉक्टरों पर ऐसा चढ़ा चुनावी रंग, एक दूसरे को लात-घूंसे तक मार दिए, देखें वीडियो


ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव पंकज कुमार शर्मा, प्रदेश सदस्य त्रिलोक पूर्बिया, सुरेश श्रीमाली, देवेन्द्र शक्तावत, ब्लॉक अध्यक्ष पूरण मेनारिया,
मुजीब सिद्दीकी, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख, गणेश डागलिया आदि मौजूद थे।
video: congress protest at collector office udaipur
 

ये भी पढ़ें- भागवत सिखाती है गोरक्षा
उदयपुर. श्रीमद् भागवत कथा गोसेवा और गोरक्षा सिखाती हैं। जब परीक्षित आखेट के लिए वन में गए, तब धर्म ने बैल के रूप में और देवी पृथ्वी ने गाय के रूप में साक्षात दर्शन दिए। कलयुग धर्म रूपी बैल और पृथ्वी रूपी गाय को ताडऩा देते हुए मारने के लिए आया। उसी समय परीक्षित ने धनुष पर बाण चढ़ाकर कलयुग को ललकारा।
हम भी गो हत्या करने वालों को ललकार सकते हैं। यह बात बुधवार को साध्वी अखिलेश्वरी ने बडग़ांव स्थित विनायक नगर में भागवत कथा के दूसरे दिन कही। उन्होंने कहा कि जब तक इस धरती पर धर्म है तब तक गोमाता की रक्षा होती रहेगी।

Home / Udaipur / अमित शाह के बेटे की कंपनी में हुई 16000 गुना बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो