scriptअब महाकाल मंदिर में भस्म आरती के बाद मिलेगा नाश्ता, फ्री होगी सुविधा | Breakfast will be available after Bhasma Aarti in Mahakal temple | Patrika News
उज्जैन

अब महाकाल मंदिर में भस्म आरती के बाद मिलेगा नाश्ता, फ्री होगी सुविधा

– 28 अप्रैल से शुरू होगी व्यवस्था- नाश्ते में मिलेगा पोहा, खिचड़ी और चाय

उज्जैनApr 26, 2022 / 12:58 pm

Ashtha Awasthi

3.jpeg

Mahakal temple

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर (Baba Mahakal) के दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। अब भक्तों को सुबह नाश्ते में पोहा व चाय दी जाएगी। दो-तीन दिन में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। यह सारी व्यवस्था मंदिर की ओर से आयोजित की जाएगी, जिसका खर्चा दानदाताओं द्वारा उठाया जाएगा। सुबह 6 से 8 बजे तक समिति के अन्नक्षेत्र में अल्पाहार मिलेगा। अन्य श्रद्धालु भी सुविधा का लाभ ले सकेंगे। भस्मआरती तड़के 4 बजे से शुरू होती है। बाहर से आए श्रद्धालु रात 12 बजे से ही कतार में लग जाते हैं। भस्मआरती सुबह 6 बजे समाप्त होती है।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति बड़े गणेश मंदिर के समीप निशुल्क अन्नक्षेत्र संचालित करती है। महाकाल दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को सुबह 11 से रात नौ बजे तक लगातार निशुल्क भोजन प्रसादी वितरित की जाती है। समिति अब सुविधा का विस्तार करने जा रही है।

आप बन सकते भागीदार

प्रशासक के अनुसार यह नई सेवा दानदाताओं के माध्यम से संचालित होगी। श्रद्धालुओं की इस सेवा में दानदाता भागीदार बनेंगे। कोई भी जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्यतिथि या अन्य अवसर पर दान देकर सेवा में भागीदार हो सकेंगे। समिति गुरुवार से दानदाताओं से ही इसकी शुरुआत करेगी।

श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे टोकन

गौरतलब है कि भगवान महाकाल की भस्मारती में प्रतिदिन करीब दो हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। इसके लिए देर रात से कतार लगना शुरू हो जाती है। नई व्यवस्था के अनुसार नाश्ते के लिए टोकन बांटे जाएंगे। इसके लिए चार काउंटर बनाए जा रहे हैं।

इनमें से दो काउंटर अन्न क्षेत्र में और दो महाकाल परिसर में लगेंगे। सुबह 6 बजे चाय बनकर तैयार रहेगी। नाश्ता बनाने के लिए रात 2 बजे से एक नई शिफ्ट में कर्मचारी आएंगे। अब तक अन्न क्षेत्र में सिर्फ दो शिफ्ट में 40 कर्मचारी खाना बनाने आते थे। गुरुवार से यहां तीन शिफ्ट में रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक, सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक और 2 से रात 9 बजे तक काम होगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8aau3s

Home / Ujjain / अब महाकाल मंदिर में भस्म आरती के बाद मिलेगा नाश्ता, फ्री होगी सुविधा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो