३५ की जगह दे रहे ६-७ हजार वेतन
नर्सिंग स्टॉफ का कहना है सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार उन्हें ३५ हजार तक वेतन मिलना है। अस्पताल प्रशासन उन्हें ६ से ७ हजार रुपए वेतन दे रहा है फंड के लिए पहुंचाते डमी फाइल -नर्सों ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी उनकी मदद नहीं करने की बात कही है। नर्स मनीषा मांडिया, संगीता, हर्षलता, रेखा, सोमबाला, रितेश मालवीय, भालचंद्र आदि ने बताया कि चैरिटेबल प्रबंधन भी हर माह सीएमएचओ कार्यालय को मोटी रकम पहुंचा रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग भी हमारी मांगें सुनने को तैयार नहीं है। वहीं चैरिटेबल अस्पताल प्रशासन हर माह डमी फाइल बनाकर ट्रस्ट को पहुंचाता है ताकि अस्पताल को मोटा फण्ड मिलता रहे।
जागरुकता के लिए लोक कला मण्डल देंगे प्रस्तुति
उज्जैन ञ्च पत्रिका. एचआईवी एड्स जागरुकता व इसके प्रचार-प्रसार के लिए लोक कला मण्डल द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर प्रस्तुति दी जाएगी। रविवार से प्रस्तुतियां का दौर शुरू हो चुका है जो १५ जनवरी तक चलेगा। इस दौरान महिदपुर, उज्जैन, तराना, बडऩगर, खाचरौद और नागदा में नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुतियां की जाएंगी।
आज टीएल में गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर चर्चा
उज्जैन ञ्च पत्रिका. सोमवार सुबह १०.३० बजे कलेक्टर की अध्यक्षता में समयावधि पत्रकों की समीक्षा बैठक होगी। इसमें अन्य विषयों के साथ गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।