scriptनए सत्र में एडमिशन के लिए कॉलेज चलें अभियान | College for Admission in New Session Campaign | Patrika News
उज्जैन

नए सत्र में एडमिशन के लिए कॉलेज चलें अभियान

सरकारी कॉलेजों में प्रवेश बढ़ाने की कवायद, कॉलेजों की संबद्धता समस्या का होगा समाधान

उज्जैनApr 24, 2019 / 01:57 am

rajesh jarwal

patrika

सरकारी कॉलेजों में प्रवेश बढ़ाने की कवायद, कॉलेजों की संबद्धता समस्या का होगा समाधान

उज्जैन. उच्च शिक्षा विभाग ने नए सत्र 2019-20 में प्रवेश की तैयारी कर ली है। इसके लिए विभाग द्वारा कॉलेज चलो अभियान चलाया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को सरकारी कॉलेज और उसमें संचालित पाठ्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम चुनने में मदद भी की जाएगी। नए सत्र में कॉलेज में संबद्धता और निरंतरता की समस्याएं आती हैं। इनका भी समाधान किया जाएगा। विभाग की तरफ से ऐसे तमाम बिंदुओं पर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस भी रखी गई। इसमें विभागीय अधिकारियों के साथ प्राचार्य और कुलसचिव से चर्चा की जाएगी। साथ ही मौजूदा तैयारियों के साथ आगामी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत एडमिशन दिया जाता है, लेकिन हायर सेकंडरी का रिजल्ट जारी होने के बाद भी एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने में चार से पांच चरण लग जाते हैं। ऐसे में विभाग की तैयारी है कि विद्यार्थियों को प्रेरित किया जाए कि पहले और दूसरे चरण तक ही कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म हो जाए, ताकि कक्षा समय पर शुरू हो सकें। अकादमिक कार्यक्रम का पालन समय पर हो जाए।
नैक को लेकर सख्त
सरकारी कॉलेज और विश्वविद्यालय में नैक का निरीक्षण होता है। साथ ही ग्रेड मिलती है। प्रदेश के लगभग कॉलेजों को नैक की ग्रेड में दो से तीन साल पूरे हो चुके हैं। इन कॉलेजों में जल्द ही नई ग्रेड लेने का समय आ गया। इस दौरान नैक का दौरा होगा। इसके लिए विशेष तैयारियों की आवश्यकता होती है। विभाग की तरफ से सभी कॉलेजों को नैक की ग्रेड सुधारने के लिए निर्देश दिए गए। इस संबंध में भी तैयारी और अब तक हुए काम पर जानकारी जुटाई जा रही है।
रूसा के तहत हुए कार्य
सरकारी कॉलेज और विवि में रूसा से प्राप्त मद से विभिन्न निर्माण कार्य जारी है। इन निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी नए सत्र से पहले जुटाई जा रही है। अब तक रूसा मद से किन प्रोजेक्ट पर कितनी राशि जारी हो चुकी है। इन कार्यों की वर्तमान स्थिति क्या है। इनका कार्य पूरा होने का लक्ष्य क्या है। अगर काम पिछड़े हुए हैं। इसकी भी जानकारी ली जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो