scriptमहाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में हुई 1 करोड़ से ज्यादा आय | More than 1 crore income made in Mahakal temple on Mahashivaratri | Patrika News
उज्जैन

महाशिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में हुई 1 करोड़ से ज्यादा आय

Ujjain News: राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर के दरबार में शिव नवरात्रि एवं महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

उज्जैनFeb 24, 2020 / 09:40 pm

Lalit Saxena

More than 1 crore income made in Mahakal temple on Mahashivaratri

Ujjain News: राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर के दरबार में शिव नवरात्रि एवं महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

उज्जैन। राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर के दरबार में शिव नवरात्रि एवं महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दूर-दराज से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। दस दिनों में मंदिर के खजाने में 50 लाख से अधिक की आय विभिन्न मदों से प्राप्त हुई।

शिव नवरात्रि 13 से 22 फरवरी तक मनाया गया, इस दौरान 195 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसादी का विक्रय हुआ। इन दिनों में 50 लाख 69 हजार 940 रुपए के लड्डू विक्रय किए गए। महाशिवरात्रि पर्व 21 फरवरी एवं अगले दिन 22 फरवरी को 81 क्विंटल से अधिक लड्डू प्रसादी का विक्रय हुआ। इन दो दिनों में 21 लाख 77 हजार 820 रुपए के लड्डू विक्रय किए गए।

प्रशासक एसएस रावत ने बताया कि शिव नवरात्रि के प्रारंभ में 2,42,640 रुपए, 14 फरवरी को 2,44,590, 15 को 3,84,060, 16 को 5,19,840, 17 को 3,65,550, 18 को 3,16,200, 19 को 3,37,920, 20 को 4,81,320, 21 को महाशिवरात्रि के दिन 17,80,320 तथा महाशिवरात्रि के दूसरे दिन 22 को 3,97,500 रुपए। इस प्रकार 10 दिन में 50 लाख 69 हजार 940 रुपए की प्रसादी का विक्रय किया गया। इन 10 दिनों में 100 ग्राम के लड्डू पैकेट 3910 (प्रति पैकेट 30 रुपए), 200 ग्राम के लड्डू पैकेट 30198 (प्रति पैकेट 60 रुपए), 500 ग्राम के लड्डू पैकेट 23371 (प्रति पैकेट 120 रुपए) तथा एक किलो ग्राम के लड्डू पैकेट 1401 (प्रति पैकेट 240 रुपए) इस प्रकार 195.171 क्विंटल लड्डू प्रसादी का विक्रय किया गया।

महाकाल मंदिर में विविध स्त्रोतों से 81 लाख से अधिक की आय
महाकाल मन्दिर में शिव नवरात्रि के दौरान विविध स्त्रोतों से प्रबंध समिति को 81 लाख 27 हजार 103 रुपए की आय हुई है। इसमें विशेष दर्शन रसीद से 28,67,250, भेंटपेटी से 26,38,089, अन्नक्षेत्र में दान से 1,96,369, अभिषेक भेंट से 19,02,046 तथा दोनों धर्मशालाओं से 90,150 और अन्य 4,33,199 रुपए है।
शिवरात्रि के दूसरे दिन अन्नक्षेत्र में 349 किलो खाद्य सामग्री दान
महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के अगले दिन 22 फरवरी को अन्नक्षेत्र में 349 किलो खाद्य सामग्री दान में गुजरात के सूरत निवासी दानदाता सतीशकुमार ने दी। उन्होंने 50 किलो बेसन, 50 किलो देशी चना, 90 किलो मूंग मोगर, 90 किलो उड़द दाल, 25 किलो नमक, 5 किलो राई, 2 किलो चारोली, 30 किलो तुअर दाल, 2 किलो पिस्तार कतरन, 5 किलो तरबूज मगज भेंट किए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो