उज्जैन. एक तरफ तो साइबर पुलिस ठगों पर नकेल कसने के दावे कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ साइबर ठग भी लगातार अपडेट हो रहे हैं। प्रदेश के उज्जैन में रहने वाले एक शख्स को अपनी मां के लिए ऑनलाइन दवा मंगाने के लिए गूगल से कोरियर कंपनी को फोन लगाना उस समय भारी पड़ गया, जब उसके साथ ऑनलाइन फ्राड हुआ और 71 हजार खाते से उड़ गए।