scriptपेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े…आज से यहां कांग्रेस का विरोध | Prices of petrol and diesel increased ... today's opposition to Congre | Patrika News
उज्जैन

पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े…आज से यहां कांग्रेस का विरोध

पहले दिन ब्लॉक स्तर पर जगह-जगह होंगे धरने, दूसरे दिन जिला कांग्रेस जताएगी विरोध

उज्जैनSep 05, 2018 / 12:46 am

Lalit Saxena

Petrol diesel costs less, but no relief

पहले दिन ब्लॉक स्तर पर जगह-जगह होंगे धरने, दूसरे दिन जिला कांग्रेस जताएगी विरोध

उज्जैन. पेट्रोल-डीजल सहित घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हो रही वृद्धि को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। मूल्य वृद्धि के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन होंगे वहीं जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा शहर व जिला कांग्रेस भी संयुक्त विरोध प्रदर्शन करेगी।
डीजल की कीमत 70 तो पेट्रोल 85 की रुपए प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। चुनाव से चंद महीने पहले कांग्रेस डीजल व पेट्रोल के बढ़ते दामों को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। इसके चलते प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। बुधवार को शहर व जिले के सभी ब्लॉकों में कांग्रेसी धरना देकर विरोध जताएंगे।
प्रवक्ता विवेक गुप्ता के अनुसार 5 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर धरना दिया जाएगा। संजय विनायगा ने बताया, ब्लॉक के बाद ग्रामीण अध्यक्ष कमल पटेल व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में गुरुवार का शहीद पार्क पर दोपहर 1 बजे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेसियों का आरोप है कि भाजपा महंगाई कम करने का सपना दिखाकर सरकार में आई लेकिन बीते सालों में महंगाई और बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल के कारण प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जनता पर महंगाई की भारी मार पड़ रही है लेकिन सरकार उनकी पीड़ा समझने को तैयार नहीं है।
यहां होंगे धरना प्रदर्शन
उज्जैन ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्राम जवासिया तालोद रोड पर धरना देगी। ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश चौधरी अनुसार धरना सुबह १० बजे शुरू होगा।
इंदिरानगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी आगर रोड गाड़ी अड्डा चौराहा पर धरना देगी। ब्लॉक अध्यक्ष बतरेज खान ने बताया धरना सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा टॉवर पर धरना। ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार केरोल अनुसार धरनाव दोपहर १ बजे दिया जाएगा।
महाराजवाड़ा कार्तिक चौक व दौलतगंज ब्लॉक द्वारा गोपाल मंदिर पर धरना। ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण शर्मा व मुजीब सुपारी के अनुसार धरना दोपहर ३ बजे से।

महाराजवाड़ा कार्तिक चौक व दौलतगंज ब्लॉक द्वारा गोपाल मंदिर पर धरना। ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण शर्मा व मुजीब सुपारी के अनुसार धरना दोपहर ३ बजे से।

Home / Ujjain / पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े…आज से यहां कांग्रेस का विरोध

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो