शुक्रवार को वार्ड 49 के व्यास नगर में इस तकनीक से बनने वाली 20 लाख रुपए की डामर सड़क का भूमिपूजन हुआ। राशि महापौर मद से स्वीकृत हुई है। समाजसेवी घनश्यामदास केवलिया, महापौर मीना जोनवाल, निगम सभापति सोनू गेहलोत, क्षेत्रीय पार्षद संतोष व्यास ने भूमिपूजन किया। निगम अधिकारियों के अनुसार नई तकनीक की लागत भी मूल डामर सड़क से 10 प्रतिशत कम आएगी। प्रभारी एसई ज्ञानेन्द्रसिंह जादौन भी मौजूद रहे।