23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फतेहाबाद ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास 16 फरवरी को, रेल मंत्री रखेंगे नींव

रेलमंत्री १६ को रखेंगे फतेहाबाद ब्रॉडगेज की नींव, १० हजार लोग जुटाने का टारगेट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 5 Feb 2018, 6:53 PM IST

patrika

ujjain news,DRM,station,Shilanyas,

उज्जैन. बहुप्रतीक्षित फतेहाबाद ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट का शिलान्यास अब १६ फरवरी को रेल मंत्री पीयूष गोयल के हाथों होगा। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. ८ के परिसर में २४५ करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के साथ उज्जैन संसदीय क्षेत्र में होने वाले कुल १ हजार करोड़ के कामों की नींव रखी जाएगी।

१० हजार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट

फतेहाबाद प्रोजेक्ट को भुनाने भाजपा ने १० हजार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा है। प्रत्येक विधानसभा से लोग यहां लाए जाएंगे। रविवार को डीआरएम आरएन सुनकर ने शहर पहुुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। रविवार को सांसद चिंतामणि मालवीय ने भाजपा लोकशक्ति कार्यालय पर मीडिया से चर्चा में कहा कि रेलवे इस प्रोजेक्ट को नकार कर मीटरगेज की जगह शासन को देने का लिख चुका था। बड़े दबाव, मनुहार व प्रयास से राशि मंजूर हुई। किसान आंदोलन के चलते पहले जब भूमिपूजन निरस्त हुआ, तब से नई तारीख लेने में जुटा था। अब जाकर १६ फरवरी तय हुई। सुबह ११.३० बजे से कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सीएम शिवराजसिंह चौहान भी शामिल होंगे। चर्चा में सांसद ने केंद्र के बजट को लोक लुभावन नहीं बोलते हुए विकासोन्मुखी बताया। वे बोले कि देश की मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए ऐसे बजट जरूरी है।

जमीन मिशनरी वालों की नहीं

मिशनरी की जिलेभर की जमीन की हो नपती-सांसद पीए व मिशनरी प्रबंधन के बीच जमीन विवाद पर सांसद ने कहा कि नपती में साफ हो चुका जमीन मिशनरी वालों की नहीं है। मैंने कलेक्टर को पत्र लिख मिशनरी की जिले में स्थित सभी जमीनों की नपती कराने को कहा है।

उज्जैन-रामगंज लाइन सर्वे को बताया प्राथमिकता
सांसद ने रेल सुविधाओं के मामले में उज्जैन-रामगंज मंडी रेल पथ सर्वे काम को प्राथमिकता बताया। वे बोले कि राशि मंजूर हुई है जल्द सर्वे कराकर इस प्रोजेक्ट को मंजूर कराएंगे। वे बोले इंदौर-मनमाढ़ रेलपथ के लिए स्पीकर सुमित्रा महाजन प्रयासरत हैं। इसके बिछने से उज्जैन से दक्षिण भारत क्षेत्र पहुंचने के लिए भोपाल जाने की जरूरत नहीं रहेगी। फतेहाबाद ब्रॉडगेज को ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि रेल मंत्री को किसी शहर को लाना कठिन होता है। उनसे मिलना भी। कभी माधवराव सिंधिया शहर में रेले संबंधी कार्यक्रम में आए थे।

नपती कराने को कहा
सांसद पीए व मिशनरी प्रबंधन के बीच चल रहे जमीन विवाद पर सांसद ने कहा कि नपती में साफ हो चुका जमीन मिशनरी वालों की नहीं है। मैंने कलेक्टर को पत्र लिख मिशनरी की जिले में स्थित सभी जमीनों की नपती कराने को कहा है। ताकी जो भी लोग इनकी मनमानियों से त्रस्त हैं उन्हें न्याय मिले। अन्य प्रोजेक्ट पर वे बोले कि शहर में जल्द ही कोई फूड प्रोसेसिंग यूनिट खुलेगी। इसकी स्वीकृति के प्रयास जारी है।