जिला अस्पताल, चरक अस्पताल की सोनोग्राफी के लिए फिलहाल एक ही चिकित्सक जिला अस्पताल के लिए उपलब्ध है, इस कारण पूर्व सीएमएचओ डॉ. एमएल मालवीय ने जिले में पदस्थ रेडियोलॉजिस्ट को सप्ताह में दो दिन जिला अस्पताल स्थित सोनोग्राफी सेंटर पर सेवाएं देने के निर्देश जारी किए थे, जिसके चलते तराना के कनासिया में पदस्थ रेडियोलॉजिस्ट डॉ.अनिल पालोड़ की शनिवार को ड्यूटी रहती है, लेकिन सेंटर पर कोई डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचते हैं। शनिवार को डॉ. पालोड़ करीब 10.30 बजे सोनोग्राफी सेंटर पहुंचे और 20 सोनोग्राफी करने के बाद सेंटर से निकल गए। जिस वजह से ओपीडी में आने वाले मरीजों की सोनोग्राफी नहीं हो सकी। 1 बजे तक मरीज सोनाग्राफी की आस में सेंटर पर आते रहे जिन्हें निराश होकर जाना पड़ा।