29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीणों के सामने असफल हुए चोर

रात में सात बदमाश चोरी करने घुसे गांव में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 10 Sep 2018, 8:02 AM IST

patrika

Thieves failed in front of the villagers

जगोटी. शनिवार-रविवार की रात्रि में चोरी करने आए सात बदमाशों ने गांव में उत्पात मचाते हुए एक दर्जन से अधिक घरों की बाहर से कुंडी लगाकर चोरी करने के इरादे से एक किसान के घर में पीछे के रास्ते से घुस गए इस दौरान घर में अजीब-सी आवाज आने पर किसान जाग गया और उसने शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण इक_ा हुए और चोरोंं को घेर लिया लेकिन चोर अंधेरा का फायदा उठाते हुए पत्थरबाजी कर भागने में सफल हो गए।
थाना राघवी अंतर्गत ग्राम हिंगोनिया में शनिवार रात्रि में देर रात्रि को दो बाइक पर सवार होकर सात बदमाश गांव पहुंचे और वारदात को अंजाम देने के लिए कई घरों की बाहर से कुंडी लगाकर चोर अलग-अलग टोली बनाकर तीन घरों में वारदात करने के लिए पहुंचे गए, लेकिन घरवाले जाग जाने से बदमाश अपने कामों में सफल नहीं हो पाए और अपनी बाइक को लेकर भागने लगे जिस पर ग्रामीणों और आसपास के गांव में फोन होने से घेराबंदी कर चोरों को पकड़ लिया था लेकिन बदमाश वहां भी अपने साथ लाए हथियार से वार करते हुए ग्रामीणों में झड़प की और अपनी बाइक छोड़कर खेतों की ओर भागने में सफल हो गए। बदमाशों का पीछा ग्रामीण महिलाओं ने भी किया।
पुलिस ने नाकाबंदी कर ढूंढने का किया प्रयास
ग्रामीणों ने चोरों की दो बाइकों को अपने कब्जे में लिया और पुलिस को सूचना की, जिस पर डायल 100 मौके पर पहुंची और बदमाशों की नाकाबंदी कर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। ग्राम हिंगोनिया के सरपंच मनोज बजाज, कालूसिंह आंजना, किशन लाल पटेल, धनसिंह ठाकुर आदि ग्रामीण सुबह चोरों से पकड़ी हुई बाइक तथा चोरी करने में उपयोग होने वाले औजारों को लेकर थाने पहुंचे और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि बाइक नंबर से जांच की जा रही है कि गाड़ी चोरी की है या नहीं।