scriptराजस्थान से शुरू होकर कर रहे सात हजार किमी की यात्रा और देगें यह संदेश | Traveling from Rajasthan to Seven thousand kms and giving it a message | Patrika News
उज्जैन

राजस्थान से शुरू होकर कर रहे सात हजार किमी की यात्रा और देगें यह संदेश

विश्व ब्राह्मण महापरिषद व ब्रह्म परशुराम अखाड़ा की अगुवाई में आचार्य राजेश्वर के नेतृत्व में भगवान परशुराम की गौरवमयी शौर्य गाथा का संपूर्ण भारत में प्रचार प्रसार के लिए अभियान शुरु किया है।

उज्जैनAug 23, 2018 / 12:49 am

Lalit Saxena

patrika

welcome,nagda news,

नागदा. विश्व ब्राह्मण महापरिषद व ब्रह्म परशुराम अखाड़ा की अगुवाई में आचार्य राजेश्वर के नेतृत्व में भगवान परशुराम की गौरवमयी शौर्य गाथा का संपूर्ण भारत में प्रचार प्रसार के लिए अभियान शुरु किया है। अभियान बीते 5 मार्च 2017 को राजस्थान के लोहार्गल धाम से प्रारंभ हुआ। यात्रा संपूर्ण भारत में १.५० किमी का सफर तय करेगी। यात्रा भारत के जिन स्थानों से गुजर रही है, वहां के ब्राह्मण बंधुओं के बीच जाकर आराध्य भगवान परशुराम के जीवन चरित्र व उपदेशों की जानकारी का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ताकि समाज की वर्तमान व भावी पीढ़ी यह जान सके, इसके साथ ब्राह्मणों को संगठित व पुनर्गठित कर उनके अस्तित्व व आत्म सम्मान को पुर्नस्थापित किया जा सकें। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में निवासरत विप्रजनों को एक दूसरे के संपर्क में लाकर एकजुट किया जा सकें। यात्रा 687 जिलों 4000 तहसील मुख्यालयों व 7000 गांवो में जाएगी। यात्रा की अगवानी सर्व ब्राह्मण महासभा नागदा के तत्वावधान में बुधवार दोपहर 12 बजे समारोह पूर्वक किया गया। इस दौरान डॉ. अनिल दुबे, प्रफुल्ल शर्मा, विजय व्यास, वंदना दुबे, ओमप्रकाश ओझा, रमेश नागर, कमलेश शुक्ला, भारत पांड्या, अरुण पोतदार, सिद्धनाथ शर्मा, ओमप्रकाश वाजपेयी, राकेश शर्मा, अग्निवेश पांडे, मोहिनी व्यास, उर्मिला शर्मा, उर्मिला ओझा, रेखा वाजपेयी आदि मौजूद थे।
राजस्थान से निकाली परशुरामजी की रथयात्रा पहुंची खाचरौद
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
श्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
खाचरौद. विश्व ब्राह्मण महापरिषद द्वारा 5 मार्च 2017 लोहार्गल धाम झुंझुनू राजस्थान से निकाली जा रही श्रीपरशुराम रथ यात्रा 22 अगस्त को दोपहर नागदा रोड गणेश कॉलोनी स्थित श्रीचिंताहरण गणपति मंदिर पहुंची। यात्रा का उद्देश्य ब्राह्मण बंधुओं तक भगवान परशुराम के जीवन चरित्र व उपदेशों की जानकारी पहुंचे, ताकि समाज की आने वाली व वर्तमान पीढिय़ां, ब्राह्मणों को पुनर्गठित कर उनके सम्मान को पुर्नस्थापित करने वाले अपने आराध्य श्रीपरशुराम जी के बारे में जान सकें। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सभा का आयोजन किया गया। जिसको आचार्य राजेश्वर महाराज जयपुर ने वाले ने संबोधित किया।
समाजजनों ने यात्रा के साथ आए रथ में विराजित भगवान परशुरामजी के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आचार्य महाराज का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीपरशुरामजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत भाषण समाज के मार्गदर्शक श्यामसुंदर भट्ट ने प्रस्तुत किया। समाज संरक्षक अनिल शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया गया।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विनोद गौतम, प्रहलाद शर्मा, विक्रम शर्मा, रजनीश उपाध्याय, ब्रजेश व्यास, अश्विन दिंडोरकर, अखिलेश शर्मा, नपा अध्यक्षा कमलेश शर्मा, मनीषा शर्मा, अंजली उपाध्याय, कुणाल शर्मा, सतीश शर्मा, गुरुदत्त जोशी, विष्णु उपाध्याय, जगदीश शर्मा पटवारी, रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Home / Ujjain / राजस्थान से शुरू होकर कर रहे सात हजार किमी की यात्रा और देगें यह संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो