scriptपति ने फांसी लगाई तो पत्नी ने खा लिया जहर, जानिए क्या है मामला | ujjain crime Husband hanged, wife consumed poison | Patrika News
उज्जैन

पति ने फांसी लगाई तो पत्नी ने खा लिया जहर, जानिए क्या है मामला

उज्जैन के पास परिवार में कलह के कारण पति-पत्नी ने की आत्महत्या…।

उज्जैनDec 19, 2020 / 03:28 pm

Manish Gite

suicide.jpg

Farmer father and son commit suicide in Madhya pradesh

उज्जैन। जिले के आसेर गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पति-पत्नी में आपसी कलह के कारण दोनों ने ही आत्महत्या खा ली। पति ने फांसी लगाई तो उधर पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को सुबह दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

मामला उज्जैन से 30 किलोमीटर दूर स्थित आसेर गांव का है। कायथा थाना क्षेत्र पुलिस के मुताबिक गांव के बाहर खेत में जितेंद्र का मकान है, जहां वह पत्नी सुनीता के साथ रहता था। जितेंद्र के पिता मनोहर सिंह गांव में ही अलग रहते हैं। शुक्रवार की देर रात को जितेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना के बाद थोड़ी देर बाद ही पत्नी सुनीता ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पत्नी और पति के आत्महत्या की खबर लगते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में जितेंद्र के आसपास गांव वालों की भीड़ जमा हो गई।

 

sucide.jpg

दूधवाले ने तड़पते देखा

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात को करीब आठ बजे दूधवाला जितेंद्र के घर दूध देने गया था। तभी उसने आवाज लगाई। कई बार आवाज लगाने पर भी कोई बाहर नहीं आया तो दूध वाला घर के भीतर गया। जहां उसने देखा कि जितेंद्र फांसी के फंदे पर लटका हुआ है और कमरे में ही सुनीता तड़प रही है। वह चीखता हुआ गांव की तरफ भागा। दूधवाले की चीख सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। जब गांव वाले जितेंद्र के घर में पहुंचे तब सुनीता की सांसें चल रही थीं। तुरंत ही एंबुलेंस को फोनकर सुनीता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रास्ते में सुनीता ने दम तोड़ दिया।

 

sucide.jpg

कोई बच्चे नहीं थे

बताया जा रहा है कि जितेंद्र की शादी के पांच साल हो चुके हैं, लेकिन उनकी कोई भी संतान नहीं थीं। इसलिए सास-ससुर से हमेशा विवाद होता रहता था। आए दिन झगड़े भी होते थे। इस कारण पति-पत्नी में भी झगड़ा होता रहता था। यही कारण है कि जितेंद्र अपने माता-पिता से अलग घर में रह रहा था।

कायथा थाने की पुलिस के मुताबिक 6 माह पहले जून में ही सुनीता की ननद ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। जिसमें सुनता और उसका रिश्ते का भाई आरोपी थे। दुष्कर्म के मामले में सुनीता हाल ही में जमानत पर जेल से छूटी थी। पुलिस की जांच के मुताबिक सुनीता ने ही ननद के अवैध संबंध अपने रिश्ते के भाई से बनवाने में भूमिका निभाई थी। यही वजह थी कि सुनीता के अपने सास-ससुर से अक्सर विवाद होता रहता था। इसी बात की वजह से परिवार में आए दिन झगड़ा होता रहता था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7y6lp9
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो