scriptऐसा क्या हुआ जो बच्चों के विवाद में भिड़ गए बड़े | What happened that the children got confused in the dispute? | Patrika News
उज्जैन

ऐसा क्या हुआ जो बच्चों के विवाद में भिड़ गए बड़े

शहर में शनिवार रात बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दो पक्ष देखते-देखते ही आमने-सामने हो गए। इस दौरान पथराव में दोनों पक्षों के ५ लोग घायल हो गए।

उज्जैनMar 31, 2019 / 01:23 am

Ashish Sikarwar

patrika

शहर में शनिवार रात बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दो पक्ष देखते-देखते ही आमने-सामने हो गए। इस दौरान पथराव में दोनों पक्षों के ५ लोग घायल हो गए।

नागदा. शहर में शनिवार रात बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दो पक्ष देखते-देखते ही आमने-सामने हो गए। इस दौरान पथराव में दोनों पक्षों के ५ लोग घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शनिवार रात 9.30 बजे दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद की शुरुआत दोनों ओर के बच्चों के विवाद से हुई और बाद में बड़े भी इसमें शामिल हो गए। इस दौरान दोनों ओर से पथराव किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। देररात तक दोनों पक्षों की भीड़ ने थाने का घेराव कर रखा था। बिरलाग्राम थाना इंचार्ज आइपीएस रजत सकलेचा दोनों पक्षों को समझाइश दे रहे थे। बतौर सुरक्षा बादीपुरा में सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया।
इन्हें आई चोट
शाहनवाज, रियाज शाह, आसिफ खान, रामखेर बौरासी व आशा बौरासी इस विवाद में घायल हुईं।
राजस्थान में पुलिस को छका रहा है लूट का तीसरा आरोपी
उन्हेल. नागदा-उन्हेल रोड के बायो पेट्रोल पंप के चौकीदार ने अपने जीजा व दोस्त के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था। पंप के खुफिया कैमरे से वारदात का खुलासा हुआ था। इसमें जीजा और ***** पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने पंप के चौकीदार मुकेश पिता मोहनलाल प्रजापत निवासी नवादा व जीजा सीताराम पिता कन्हैयालाल प्रजापत निवासी मालीखेड़ी को नागदा न्यायालय में पेश किया था। वहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी जीजा-साले को नागदा न्यायालय में पेश किया। वहां से खाचरौद उपजेल भेज दिया गया। दोनों आरोपियों से पुलिस ने लूट की राशि बरामद कर ली है। तीसरे आरोपी रामसिंह पिता हजारीलाल बंजारा निवासी मालीखेड़ी घटना के बाद से राजस्थान भाग गया था। पुलिस को सूचना मिलते ही एसआइ पोपसिंह व आरक्षक सत्येंद्र तिवारी का दल राजस्थान रवाना हो गया था। पुलिस को उसके राजस्थान के जैसलमेर में होने के सबूत मिलते ही पुलिस ने वहां डेरा डाल दिया। जैसलमेर में पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रामसिंह बंजारा पत्नी के साथ फरारी काट रहा है। पुलिस उसके जैलसमेर स्थित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर रही है।
पंप लूट के दो आरोपी जीजा-साले को नागदा कोर्ट में पेश किया गया। वहां से खचरौद उपजेल भेज दिया गया। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जैसलमेर में कार्रवाई कर रही है। आरोपी पत्नी के साथ फरार है।
विपिन बाथम, टीआइ, उन्हेल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो