scriptvideo : महाकाल मंदिर में छत का हिस्सा गिरा, दो मजदूर घायल | Workers injured by falling roof of Mahakal temple | Patrika News
उज्जैन

video : महाकाल मंदिर में छत का हिस्सा गिरा, दो मजदूर घायल

महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। निर्माण कार्य के दौरान छत का हिस्सा गिरने से दो मजदूर घायल हो गए।

उज्जैनSep 17, 2018 / 05:47 pm

Lalit Saxena

patrika

accident,ambulance,construction work,Mahakal Temple,District Hospital,

उज्जैन. महाकाल मंदिर परिसर में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। निर्माण कार्य के दौरान छत का हिस्सा गिरने से दो मजदूर घायल हो गए। ताबड़तोड़ उन्हें एंबुलेंस से पहले जिला अस्पताल और फिर बाद में वहां से उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, दोनों की हालत चिंता से बाहर बताई जा रही है।

महानिर्वाणी का गलियारा कर रहे हैं चौड़ा
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के निर्गम की व्यवस्था करने के लिए कार्तिकेय मंडपम और श्रीपंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के मध्य के गलियारे को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अखाड़े के हिस्से को तोडऩे का काम चल रहा है। सोमवार को दीवार तोडऩे के दौरान कार्तिकेय मंडपम की छत का कुछ हिस्सा मशीनों के कंपन की वजह से गिर गया।

तुड़ाई का काम करने वाले मजदूर हुए घायल
मशीनों के कंपन होने के कारण यहां तुड़ाई का काम करने वाले दो मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों में रणजीत हनुमान निवासी नाथू पिता मानसिंह और ऋषिकेश पिता भेरुलाल को पहले जिला चिकित्सालय ले जाया गया। उसके बाद उपचार के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों घायल श्रमिकों की स्थिति ठीक है।

पहले भी हुए हैं हादसे
सिंहस्थ से पूर्व टनल निर्माण कार्य के दौरान दीवार ढहने से इसमें एक महिला मजदूर की मौत हो गई थी। इसी तरह महाकाल मंदिर प्रांगण स्थित प्रांगण में चबूतरे के पास लगे पेड़ के गिरने से यहां खेल रहे कुछ बच्चों की मौत हो गई थी। इस बार फिर हादसा हुआ है, हालांकि इसमें बड़ी हानि नहीं हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो