scriptआग से जला घरेलू सामान | fire burn domestick stuff | Patrika News
दौसा

आग से जला घरेलू सामान

नांगल राजावतान.ग्राम पंचायत प्यारीवास के मानपुरिया गांव में रविवार सुबह दो छप्परपोश घरों में आग लगने से हजारों का घरेलू सामान जल गया। पीडि़त सहित अन्य ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दौसाNov 06, 2016 / 08:56 pm

gaurav khandelwal

fire burn domestick stuff

fire burn domestick stuff

नांगल राजावतान.ग्राम पंचायत प्यारीवास के मानपुरिया गांव में रविवार सुबह दो छप्परपोश घरों में आग लगने से हजारों का घरेलू सामान जल गया। पीडि़त सहित अन्य ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
सरपंच ओमप्रकाश मीना ने बताया कि चौथमल प्रजापत व कानी देवी प्रजापत के छप्परपोश घरों में सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पास स्थित ट्यूबवेल चलाकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छप्परपोश में रखा अनाज, बिस्तर, घरेलू सामान आदि जलकर राख हो गया। 
आग से तीन भैंसों की मौत

महुवा/ मंडावर. क्षेत्र के गांव गगवाना में अज्ञात कारणों के चलते पाटोरपोश व छप्परपोश घरों में लगी आग से झुलसने से तीन भैंस की मौत हो गई। जबकि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जानकारी अनुसार गगवाना निवासी घनश्याम मीना व सियाराम मीना के दोनों घरों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।
 जिसने थोड़ी ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में वहां बंधी तीनों भैंसों की झुलसने से मौत हो गई। जबकि छप्पर व पाटोर में रखा घरेलू सामान, बिस्तर, अनाज कपड़े सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। 
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक समब कुछ राख हो गया। इस दौरान सरपंच अशोक मीना ने परिवार को ढांढस बंधाकर मदद का आश्वासन देकर मदद का आश्वासन दिया। 

Home / Dausa / आग से जला घरेलू सामान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो