scriptUnnao Gangrape Case : पीड़िता के चाचा ने कहा – विधायक को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रही भाजपा | BJP not expelled MLA kuldeep singh sengar from party | Patrika News
उन्नाव

Unnao Gangrape Case : पीड़िता के चाचा ने कहा – विधायक को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रही भाजपा

विधायक को पार्टी क्यों नहीं निकाल रही भाजपा जबकि मायावती होतीं तो तत्काल पार्टी से निकाल देतीं।

उन्नावJul 12, 2018 / 05:45 pm

Mahendra Pratap

BJP not expelled MLA kuldeep singh sengar from party

पीड़िता के चाचा ने कहा – विधायक को पार्टी से क्यों नहीं निकाल रही भाजपा

उन्नाव. सीबीआई अपना काम करना चाहती है। पर शासन और सत्ता के दबाव के चलते सीबीआई अपना काम नहीं कर पा रही है। क्योंकि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। सीबीआई ने विधायक के खिलाफ अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है। ऐसी कौन सी वजह है कि भारतीय जनता पार्टी आलाकमान विधायक को पार्टी से बाहर नहीं कर रही।

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने उक्त सवाल पूछा और कहा है कि जब तक पार्टी से नहीं निकाला जाता है तब तक उन्हें न्याय की आशा नहीं है। उन्होंने कहा कि शासन सत्ता के दबाव में विधायक सीबीआई की जांच में दखल कर रहे हैं। जब तक विधायक को भाजपा से निकाला नहीं जाएगा। तब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि विधायक कुलदीप सेंगर जेल में धमकी देते हैं। जिसके चलते लोग चुप है और बोलने से कतरा रहे हैं। विधायक के गुर्गे कहते हैं आप गांव छोड़कर चले जाइए और बाहर जाकर कमाइए। जब केस खत्म हो जाएगा तब इस गांव में दोबारा आइएगा।

विधायक के दबाव के कारण प्रशासन नहीं कर रहा काम

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने बताया कि विधायक के दबाव के कारण प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि उन्होंने कई शिकायतें की हैं। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई है। अपने ऑडियो रिकॉर्डिंग में उन्होंने बताया है कि मोदी और योगी मायावती की तरह काम नहीं कर सकते। मायावती विधायकों पर आरोप लगने पर तत्काल पार्टी से निकाल देती थी। जबकि योगी के पास 325 विधायक हैं। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद भी पार्टी विधायक को नहीं निकाल रही है। ऐसे में न्याय मिलना कठिन है।

4 जून 2017 के मामले में सीबीआई ने दाखिल की रिपोर्ट

गौरतलब है केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 4 जून 2017 के मामले में चार्जशीट दाखिल की है। जिसमें कुलदीप सिंह सेंगर और सह आरोपी शशि सिंह को भी दोषी करार दिया है और कहा है कि इनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। सीबीआई की रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने कहा कि सीबीआई सही दिशा में काम कर रही है। जबकि इसके पहले सीबीआई द्वारा विधायक को क्लीन चिट दिए जाने वाले 4 सीट पर जमकर कोस रहे थे और सीबीआई के ऊपर भेदभाव व सबूत मिटाने का भी आरोप लगाया था। वही आज सीबीआई को सही दिशा में कार्य करना बता रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो