scriptमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर के बाद उन्नाव दौरा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी | Chief minister Unnao visit - jila prashasan ready to welcome | Patrika News
उन्नाव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर के बाद उन्नाव दौरा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

जिलाधिकारी ने विभागाध्यक्षों को बांटी जिम्मेदारी, दोपहर 2:20 पर आने का कार्यक्रम, 6 दर्शक दीर्घा बनाई गई

उन्नावSep 30, 2021 / 10:42 am

Narendra Awasthi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर के बाद उन्नाव दौरा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर के बाद उन्नाव दौरा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जिले में आ रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर 14:20 पर हिलौली विकास खंड के गांव सगौली में उतरेगा। मुख्यमंत्री लगभग एक घंटा मंच पर रहेंगे। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही लाभार्थी को प्रमाण पत्रों का भी वितरण करेंगे। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 15:25 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल से लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा।

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री के जनपद दौरे को देखते हुए लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रूट चार्ट

सिटी मजिस्ट्रेट एएसपी पूर्वी हरदोई को मंच की व्यवस्था

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। नगर मजिस्ट्रेट से लेकर उप जिलाधिकारी तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष को जिम्मेदारियां दी गई हैं। नगर मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी हरदोई अनिल कुमार यादव को मंच की व्यवस्था दी गई है। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी विकास यादव को क्षेत्राधिकारी निगोहा लखनऊ सैयद नइमुल हसन को भी मंच की व्यवस्था दी गई है।

 

6 दर्शक दीर्घा बनाई गई

कार्यक्रम स्थल पर 6 दर्शक दीर्घा बनाई गई है। सभी में आने वाले दर्शकों को बैठाने के लिए थानाध्यक्ष व उपनिरीक्षक को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त पार्किंग स्थल, प्रेस दीर्घा, वीआईपी दीर्घा के लिए भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरवा विधानसभा के हिलौली विकासखंड अंतर्गत सुगौली गांव में आने का कार्यक्रम है जो कानपुर से होते हुए उन्नाव आएंगे।

Hindi News/ Unnao / मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कानपुर के बाद उन्नाव दौरा, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो